अपडेटेड 7 February 2024 at 21:33 IST

कुछ ही मिनटों में हट जाती है लिपस्टिक? इन ट्रिक्स के साथ लम्बे समय तक होंठों पर रहेगी बरकरार

Beauty Tips: होंठों की लिपस्टिक बार-बार फिकी पड़ जाती है तो आपको ये टिप्स एंड ट्रिक्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

लिपस्टिक | Image: Freepik

Hacks For Lipstick: मेकअप हमारे चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है। कुछ लोग अच्छा दिखने के साथ-साथ कॉन्फिडेंट महसूस करने के लिए भी मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। जिस तरह से आंखों में काजल लगाना या गालों पर ब्लश अप्लाई करना जरूरी होता है उसी तरह से कई लोग लिपस्टिक को भी मेकअप का अहम हिस्सा मानते हैं।

हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि लिपस्टिक मेकअप का हिस्सा नहीं है। इससे अलग आपने कई बार महसूस किया होगा कि आपके होंठों की लिपस्टिक अचानक से फिकी पड़ने लगती है या वह धीरे-धीरे रिमूव हो जाती है। ऐसे इसलिए होता है क्योंकि हम इसे सही ट्रिंक्स के साथ अप्लाई नहीं करते हैं।

जी हां, अगर आप होंठों पर लिपस्टिक अप्लाई करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। चलिए जानते हैं लिपस्टिक को लम्बे समय तक टिकाए रखने वाले ट्रिक्स के बारे में।

लिपस्टिक अप्लाई करने के लिए ट्रिक्स एंड टिप्स

लिप स्क्रब है जरूरी

हफ्ते में दो बार लिप को स्क्रब जरूर करें। दरअसल, स्क्रब करने से होठों की स्किन मुलायम हो जाती है। जिस कारण ये होंठों पर लम्बे समय तक टिकी रहती है।

होंठ करें वॉश

कई लोग लिपस्टिक लगाने से पहले या बाद में होंठों को अच्छी तरह से साफ नहीं करते हैं जिस कारण होंठ धीरे-धीरे डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने होंठों को लिपस्टिक लगाने से पहले और बाद में अच्छी तरह से धोना चाहिए। ताकि आपके होंठ ड्राई होकर न फटें।

प्राइमर का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि लिपस्टिक लम्बे समय तक होंठों पर टिकी रहे तो इसके लिए आपको लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले प्राइमर लगाना चाहिए। इससे आपके होंठ मुलायम और हाइड्रेटेड बने रहेंगे।

जरूर लगाएं ट्रांसलुऐंट पाउडर

इतना ही नहीं लंबे समय तक होंठों पर लिपस्टिक को बरकरार रखने के लिए आप इस पर ट्रांसलुऐंट पाउडर भी लगा सकते हैं। इससे आपकी लिपस्टिक एक जगह पर सेट रहेगी।

ये भी पढ़ें: Guruwar Upay: गुरुवार को करेंगे हल्दी के ये टोटके तो भगवान विष्णु समेत माता लक्ष्मी भी बरसाएंगी कृपा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 7 February 2024 at 19:36 IST