अपडेटेड 22 February 2026 at 20:46 IST
Beauty Tips: डल स्किन को हमेशा के लिए कहें अलविदा, मुल्तानी मिट्टी से घर पर बनाएं ये असरदार DIY फेसपैक
Beauty Tips: अगर आपकी भी स्किन डल पड़ गई है, तो अब उसे अलविदा कहने का टाइम आ गया है। मुल्तानी मिट्टी से आप घर पर बना सकते हैं ये डीआईवाई फेसपैक। आइए आपको बताते हैं कैसे...
Beauty Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखने लगता है। स्किन धीरे-धीरे अपना नेचुरल ग्लो खोने लगती है और डल व थकी हुई दिखती है। ऐसे में महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू और नेचुरल उपाय ज्यादा सेफ और फायदेमंद साबित हो सकते हैं। एक आसान DIY फेसपैक आपकी स्किनकेयर रूटीन में शामिल होकर स्किन को डीप क्लीन करने, हल्का एक्सफोलिएशन देने और नेचुरल ब्राइटनेस बढ़ाने में मदद कर सकता है।
फेसपैक में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उनके फायदे
- इस फेसपैक की खासियत इसकी नेचुरल सामग्री है, जो बिना साइड इफेक्ट के स्किन ग्लोइंग बना देती है।
- मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को सोखती है और पोर्स को साफ करती है, जिससे चेहरा फ्रेश नजर आता है।
- कद्दूकस किया हुआ टमाटर नेचुरल क्लीनजर की तरह काम करता है और स्किन टोन को बैलेंस करने में मदद करता है।
- कॉफी हल्का एक्सफोलिएशन देती है, जिससे डेड स्किन सेल्स हटते हैं और स्किन स्मूद बनती है।
- शहद एक नैचुरल मॉइस्चराइजर है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है और सॉफ्टनेस बढ़ाता है।
- गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और रिफ्रेशिंग एहसास दिलाता है।
- दूध स्किन को पोषण देकर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करती है।
फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका
- सबसे पहले एक साफ कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ टमाटर, थोड़ी कॉफी और शहद मिलाएं।
- जरूरत के अनुसार गुलाब जल और दूध डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
- चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह साफ करने के बाद इस पेस्ट को समान रूप से लगाएं।
- करीब 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और फिर सादे पानी से हल्के हाथों से धो लें।
- धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं और दिन के समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
कितनी बार करें इस्तेमाल
इस फेसपैक को हफ्ते में एक बार लगाना सही होता है। नियमित रूप से दो से तीन महीने तक इस्तेमाल करने पर स्किन टेक्सचर, फ्रेशनेस और ब्राइटनेस में पॉजिटिव बदलाव नजर आ सकता है। किसी भी DIY फेसपैक को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या पहले से कोई स्किन समस्या है तो इस्तेमाल से पहले सावधानी बरतें। बेहतर परिणाम के लिए बाहरी देखभाल के साथ अंदरूनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 20:46 IST