अपडेटेड 18 September 2024 at 22:09 IST

डार्क स्पॉट्स ने चेहरा बना दिया है बदसूरत? आटे के ये फेस मास्क करेंगे दूर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

How to remove dark spots: चेहरे पर डार्क स्पॉट्स खूबसूरती में दाग लगाने का काम करते हैं। अगर इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आटे का मास्क आपके काम आएगा।

डार्क स्पॉट्स से कैसे पाएं राहत? | Image: Freepik

How to remove dark spots on face: धूल-धूप, प्रदूषण और चेहरे पर तरह-तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल स्किन को कई सारी समस्याओं का शिकार बना देता है। उसी में से एक दिक्कत चेहरे पर डार्क स्पॉट्स की है। यह न सिर्फ देखने भद्दा लगता है, बल्कि यह चेहरे की खूबसूरती में दाग लगाने का काम भी करता है। ऐसे में अगर आप चेहरे के डार्क स्पॉट्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको बस आटे से बने कुछ फेस मास्क का इस्तेमाल करना होगा। तो चलिए जानते हैं कि आटे के वह कौन से फेस मास्क हैं, जो डार्क स्पॉट्स को कम करने और स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

दरअसल, डार्क स्पॉट्स की समस्या ज्यादा सन एक्सपोजर, स्किन डैमेज होने, इंफेक्शन, जेनेटिक या हार्मोन्स में बदलाव होने की वजह से हो सकती है। इसके कारण स्किन में ब्लैक और ब्राउन दाग-धब्बे होने लगते हैं। ऐसे में इस समस्या को बढ़ने से बचाने के लिए आप गेंहू के आटे के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पुराने दाग-धब्बे भी कम होते हैं और स्किन हेल्दी बनती है। हालांकि अगर आप इसे परमानेंट खत्म करना चाहते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं कि डॉर्क स्पॉट्स को कम करने के लिए आटे के कौन से फेस मास्क का इस्तेमाल करें।  

डार्क स्पॉट्स को कम करने में ये 5 आटे के फेस मास्क आएंगे काम

डार्क स्पॉट्स यानी चेहरे पर काले धब्बे को कम करने के लिए आप आटे से बने कई फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चेहरे के काले धब्बों को कम करने में काफी मदद कर सकते हैं। आगे पढ़ें…

गेंहू का आटा और दूध का फेस मास्क

सामग्री
2 चम्मच गेंहू का आटा
2 चम्मच दूध
1 चम्मच शहद

विधि
ऊपर बताई गई सभी सामग्री को एक बाउल में अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर पानी से धो लें। कुछ दिन तक लगातार ऐसा करने पर आपको चेहरे पर काले धब्बे कम होते नजर आने लगेंगे।

गेंहू का आटा और नींबू का फेस मास्क

सामग्री
2 चम्मच गेंहू का आटा
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच दही

विधि
गेंहू का आटा, नीबूं का रस और दही इन सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। नींबू के रस से त्वचा को हल्का सा दुष्प्रभाव हो सकता है, इसलिए इसे शाम के समय लगाना बेहतर है।

गेंहू का आटा और हल्दी का मास्क

सामग्री
2 चम्मच गेंहू का आटा
1 चुटकी हल्दी
2 चम्मच दूध या दही

विधि
ऊपत बताई गई सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से कुछ ही दिनों में फर्क आपको साफ-साफ नजर आने लगेगा।  

गेंहू का आटा और टमाटर का फेस मास्क

सामग्री
2 चम्मच गेंहू का आटा
1 चम्मच टमाटर का रस
1 चम्मच शहद

विधि
सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

गेंहू का आटा और संतरे का फेस मास्क

सामग्री
2 चम्मच गेंहू का आटा
1 चम्मच संतरे का रस
1 चम्मच दही

विधि
सभी चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में साबुन और पानी से धो लें।

सुझाव

  • इन मास्क का उपयोग हफ्ते में 2-3 बार करें।
  • मास्क लगाने से पहले अपनी त्वचा को साफ कर लें।
  • किसी भी सामग्री का उपयोग करने से पहले अपने हाथों पर पैच टेस्ट करना न भूलें, खासकर नींबू और हल्दी का।
  • इन फेस मास्क का नियमित उपयोग आपको डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें… Natural Beauty Tips: लंबे समय तक चाहती हैं चेहरे पर नेचुरल ब्यूटी, ये 5 टिप्स आएंगे काम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 18 September 2024 at 22:09 IST