अपडेटेड 20 March 2026 at 18:02 IST
Hair Care Tips: बार-बार हो रहा है डैंड्रफ से परेशान, तो इन 5 कारणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Hair Care Tips: गर्मियों के मौसम आते ही, क्या आप भी डैंड्रफ से परेशान रहते हैं? तो अपनी लाइफस्टाइल में कहीं आप भी तो नहीं कर रहें हैं इन गलतियों को नजरअंदाज।
Hair Care Tips: डैंड्रफ की समस्या आज के समय में बहुत कॉमन हो गई है। लेकिन अगर बार- बार ही अपको इस दिक्कत का सामने करना पड़ रहा है, तो इस हल्के में लेना सही नहीं होता है। कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे शैंपू, हेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, लेकिन असली वजह को समझने की कोशिश नहीं करते। बार-बार होने वाला डैंड्रफ शरीर या स्कैल्प में किसी अंदरूनी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके पीछे छुपी हुए कारणों के बारे में…
स्कैल्प का ड्राई होना
डैंड्रफ का सबसे कॉमन कारण होता है जब आपका स्कैल्प सूखा होता है। जब सिर की स्किन में नमी की कमी हो जाती है, तो ऊपरी परत सूखकर झड़ने लगती है और सफेद परत के रूप में दिखाई देती है। खासकर सर्दियों में हवा में नमी कम होने के कारण यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।
स्कैल्प में ऑयल और गंदगी का जमा होना
अगर बालों की रेगुलर सफाई नहीं की जाती, तो स्कैल्प पर तेल, धूल और गंदगी जमा होने लगती है। यह स्थिति बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाती है, जिससे डैंड्रफ तेजी से बढ़ सकता है। साफ-सफाई की कमी इस समस्या को और गंभीर बना सकती है।
फंगल इन्फेक्शन
कई मामलों में डैंड्रफ का कारण एक खास प्रकार का फंगस होता है, जो नॉर्मल रूप से स्कैल्प पर मौजूद रहता है। जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो यह स्किन सेल्स को तेजी से डेड सेल्स में बदल देता है, जिससे फ्लेक्स ज्यादा दिखने लगते हैं और डैंड्रफ बढ़ जाता है।
गलत हेयर प्रोडक्ट्स
ऐसे शैंपू या हेयर प्रोडक्ट्स जो आपके स्कैल्प के अनुकूल नहीं होते, वे समस्या को और बढ़ा सकते हैं। ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं और उसके नैचुरल बैलेंस को बिगाड़ देते हैं, जिससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है।
हार्मोनल चेंज
शरीर में हार्मोनल चेंज भी डैंड्रफ का एक बड़ा कारण हो सकते हैं। खासकर यंग या किसी हेल्थ से जुड़ी दिक्कत के दौरान हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने से इसका असर सीधे स्कैल्प पर पड़ता है और डैंड्रफ बढ़ने लगता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 18:02 IST