अपडेटेड 9 September 2025 at 15:00 IST
Acne and Dark Spots Remedies: पिंपल्स और चेहरे पर दाग-धब्बे से हैं परेशान? इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल, चमक जाएगा फेस
चेहरे की सुंदरता अगर दाग धब्बे की वजह से परेशान हैं तो आप ये 4 आसान घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करें। ये नुस्खे को अपनाने से आपका चेहरा चमक उठेगा।
कई लोग चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे से परेशान रहते हैं। कई जगह इलाज और पैसे खर्च करने के बाद भी इस दाग-धब्बों से छुटकारा नहीं मिलता है। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताते हैं कुछ घरेलू नुस्खे, जिसको आमजा कर आप जल्द इस समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
चीनी और शहद का स्क्रब
सामग्री
- 1 टेबलस्पून चीनी
- 1 टेबलस्पून शहद
बनाने का तरीका
- दोनों को अच्छी तरह मिलाएं।
- इसे हल्के हाथों से चेहरे पर गोल-गोल मसाज करें।
- 2 मिनट मसाज करने के बाद ठंडे पानी से धो लें
फायदा: यह स्क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और चमक बढ़ाता है।
ओटमील और दही का स्क्रब
सामग्री
- 2 टेबलस्पून ओटमील
- 1 टेबलस्पून दही
बनाने का तरीका
- इन दोनों को मिलाएं
- चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 2 मिनट गोल-गोल मसाज करें।
- फिर ठंडे पानी से धो लें
फायदा: यह स्क्रब त्वचा को नरम और मुलायम बनाता है। एक बार इसे सही तरह से धो ले फिर तावल की सहायता से साफ कर लें और एक से 2 दिन तक ये नुस्खा आजमाते रहें। थोडे सा इसमें आप बेसन मिला कर पूरे फेस पर मसाज कर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
खसखस और नींबू का स्क्रब
सामग्री:
- 1 टेबलस्पून खसखस (पिसी हुई)
- 1 चम्मच नींबू का रस
बनाने का तरीका
- इन दोनों को मिलाएं।
- चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
- 1-2 मिनट मसाज करें, फिर पानी से धो लें
फायदा: यह तैलीय त्वचा के लिए अच्छा है और पोर्स क्लीन करता है।
बादाम और गुलाब जल का स्क्रब
सामग्री
- 1 टेबलस्पून बारीक पिसा हुआ बादाम
- गुलाब जल (आवश्यकतानुसार)
बनाने का तरीका
- बादाम का पाउडर लें, और उसमें गुलाब जल मिलाएं।
- चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
- 2 मिनट बाद धो लें।
फायदा: यह त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाता है।
आप इन प्राकृतिक घर के स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि स्क्रब के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपकी त्वचा नमी और ताजगी बनी रहेगी ।
इसे भी पढे़ं- Mohit Suri: आशिकी 3 बनाने से किसने रोका? सैयारा' के डायरेक्टर मोहित सूरी का बड़ा खुलासा
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 9 September 2025 at 15:00 IST