अपडेटेड 1 June 2024 at 11:36 IST
Beauty Tips: नेचुरली घनी हो जाएगी आईब्रो और आईलैशेज, बस अपना लें ये टिप्स; जल्द दिखने लगेगा असर
Thick Eyebrows and Eyelashes: अगर आप अपनी पतली आईब्रो और हल्की आईलैशेज से परेशान हैं तो आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर इन्हें घना और मजबूत बना सकते हैं।
Tips for Thick Eyebrows and Eyelashes: घनी आईब्रो (Eyebrows) और आईलैशेज (Eyelashes)भला किसे पसंद नहीं होती है? आईब्रो और आईलैशेज आंखों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं। बिना आईब्रो और आईलैशेज के आंखों की कल्पना कर पाना ही काफी मुश्किल है।
जिन महिलाओं की आईब्रो पतली होती है वह अक्सर काजल या आईब्रो पेंसिल की मदद से उन्हें हैवी लुक देने की कोशिश करती हैं, ताकि उनकी आईब्रो अट्रैक्टिव लगे। वहीं, आप कुछ नेचुरल घरेलू टिप्स को अपनाकर अपनी आईब्रो और आईलैशेज को घर बैठे ही कुछ ही दिनों में घना और मजबूत बना सकती हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं आईब्रो और आईलैशेज को परमानेंटली और नेचुरली घना बनाने के टिप्स के बारे में।
आइब्रो और पलकों को घना बनाने के घरेलू टिप्स (Home Remedies For Thick Eyebrows And Eyelashes)
विटामिन ई
विटामिन ई कैप्सूल कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए आप पलकों और आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इसे रात को सोते समय अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाना है। आप इसे रोजाना अप्लाई कर सकती हैं।
एलोवेरा जेल
हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में एलोवेरा जेल काफी मददगार साबित होता है। ऐसे में अगर आप एलोवेरा जेल को नारियल के तेल में मिलाकर आईब्रो और आईलैशेज पर लगाएंगे तो इससे आपकी आईब्रो और पलकें घनी हो जाएंगी। बेहतर रिजल्ट के लिए आपको इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करना चाहिए।
प्याज का रस
प्याज के रस में आप शहद मिलाकर आईब्रो पर लगा सकती हैं फिर इसे कुछ देर बाद अच्छी तरह से धो लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल आपको पलकों के लिए नहीं करना है। वरना इससे आपकी आंखों में जलन हो सकती है।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल भी हेयर ग्रोथ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप इसकी 2-3 बूंदों को रूई पर लगाकर अपनी आईब्रो और आईलैशेज पर लगा लें। इसे लगाने के 5-10 मिनट बाद आंखों को अच्छी तरह से धो लें। इसे आप हफ्ते में 2-3 बार अप्लाई कर सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 June 2024 at 10:59 IST