अपडेटेड 24 February 2026 at 09:09 IST

Hair Care Tips: कांटें और डैंड्रफ वाले बालों से हैं परेशान, इस एक पत्ते के साथ लगा लें दही; रेशम जैसे हो जाएंगे मुलायम; जानें तरीका

Hair Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते पॉल्यूशन के कारण बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन एक आम समस्या बन गई है। अगर आपके बाल भी बेजान होकर कांटों जैसे सख्त हो गए हैं, तो दही और नीम पत्ते का मिश्रण आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि इसे कैसा लगाना है और कब लगाना है?

Mangal Gochar 2026 | Image: Freepik

Hair Care Tips: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और ऊपर से गलत खान-पान हमारे शरीर के साथ बालों को भी खराब कर रहा है। बाल न केवल रूखे और बेजान हो जाते हैं, बल्कि डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन की समस्या भी आम हो गई है। अगर आप भी महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके थक चुके हैं, तो हम आपको इस लेख में एक ऐसे पत्ते के बारे में बताएंगे। जिसे आपको दही के साथ लगाना है। साथ ही इस किस तरह लगाना है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

दही और नीम बालों के लिए क्यों है फायदेमंद? 

नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह स्कैल्प से डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को जड़ से खत्म करता है और खुजली में तुरंत राहत देता है। दही एक प्राकृतिक कंडीशनर है। इसमें मौजूद विटामिन B5 और फैटी एसिड बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे बालों का कड़ापन खत्म होता है और वे रेशमी-मुलायम बनते हैं।

दही और नीम को बालों में किस तरह लगाएं? 

  • सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी या दही मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें और एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • एक बाउल में नीम का पेस्ट और दही को अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रहे कि मिश्रण न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला, ताकि यह बालों पर टिका रहे।
  • अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें। ब्रश या उंगलियों की मदद से इस मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं। डैंड्रफ वाली जगहों पर खास ध्यान दें।
    मास्क लगाने के बाद हल्के हाथों से 5 मिनट मसाज करें। फिर इसे 30 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो शावर कैप पहन सकते हैं।
  • बालों को पहले सादे पानी से धोएं ताकि नीम के कण निकल जाएं। इसके बाद किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धो लें।
  • बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में एक बार इसका प्रयोग जरूर करें।
  • अगर आपकी स्कैल्प बहुत ज्यादा ड्राई है, तो इस मिश्रण में आधा चम्मच नारियल तेल भी मिला सकते हैं।

ये भी पढ़ें  - Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर इन 4 राशियों का सभी काम होगा मंगल, खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा 

दही और नीम को बालों हेयर मास्क कब लगाएं? 

अगर आपकी स्कैल्प पर डैंड्रफ है, तो इसे हफ्ते में 1 से 2 बार लगाना सबसे बेहतर है। इसे हमेशा शैम्पू करने से 30 से 45 मिनट पहले लगाएं। यह मास्क गर्मियों और मानसून के चिपचिपे मौसम के लिए सबसे अच्छा है क्योंकि नीम एंटी-बैक्टीरियल होता है और दही स्कैल्प को ठंडा रखता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 09:06 IST