अपडेटेड 20 December 2025 at 23:22 IST
Honey Beauty Tips: चेहरे पर इस तरह लगा लें शहद आएगा निखार, जानें लगाने का सही तरीका
Honey Beauty Tips: अगर आपके चेहरे की चमक भी खो गई है और समझ नहीं आ रहा है कि क्या लगाएं, जिससे चेहरे पर ग्लो आए तो आइए इस लेख में विस्तार से चेहरे पर शहद लगाने के फायदे के बारे में बताएंगे।
Honey Beauty Tips: शहद को प्रकृति का 'गोल्डन लिक्विड' कहा जाता है। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न स्किनकेयर तक, शहद का इस्तेमाल सदियों से खूबसूरती निखारने के लिए किया जाता रहा है। अगर आप केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय प्राकृतिक तरीके से चमकती त्वचा पाना चाहते हैं, तो शहद आपके लिए सबसे अच्छा है। आइए हम आपको इस लेख में विस्तार से चेहरे पर शहद लगाने के तरीके और फायदे के बारे में बताएंगे।
चेहरे पर शहद किस तरह लगाएं?
- अगर आपकी त्वचा ऑयली है या चेहरे पर कालापन आ गया है, तो यह पैक बेस्ट है। नींबू में विटामिन-सी होता है जो नेचुरल ब्लीच का काम करता है। एक चम्मच शहद में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- अगर आपकी स्किन ड्राई है तो एक चम्मच शहद में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें।
- डेड स्किन सेल्स हटाने और इंस्टेंट ग्लो के लिए शहद और कॉफी का स्क्रब बहुत असरदार है।
- सबसे पहले किसी माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धो लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए।
- शहद लगाने से पहले हाथ के एक छोटे हिस्से पर लगाकर देखें कि आपको कोई जलन तो नहीं हो रही है।
- शहद या उससे बने मास्क को ऊपर की ओर मसाज करते हुए लगाएं।
- इसे 15 से 20 मिनट से ज्यादा चेहरे पर न छोड़ें।
- चेहरा धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
- आप शहद में कच्चा दूध मिलाकर लगा सकते हैं। इसे आपके चेहरे पर निखार आ सकता है।
ये भी पढ़ें - Ragi Benefits: सर्दियों में पी लें रागी जावा का पीना, नहीं पड़ेंगे बीमार; जानें सही तरीका
चेहरे पर शहद लगाने के फायदे क्या है?
शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही चेहरे की बैक्टीरिया को निकालने में मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स ज्यादा हो रहे हैं तो आप शहद ज्यादा न लगाएं। इससे स्किन खिच सकती है। शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह चेहरे के फ्री रेडिकल्स को निकालता है और झुर्रियों होने से बचाता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 December 2025 at 23:22 IST