Hair Growth: तेजी से झड़ रहे बाल और बन रहे पैच? गंजेपन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू रामबाण उपाय, लहराने लगेंगी जुल्फें
Hair Growth: अगर गंजेपन का आप या आपके घर में भी कोई इस समस्या का शिकार हो रहा है, तो इस घरेलू रामबाण को अपनाकर छुटकारा पाया जा सकता है। इससे शुरू हो जाएगी हेयर ग्रोथ।
Hair Growth: आज के समय लोगों की लाइफस्टाइ इतनी खराब हो गई है कि इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या तो बाल झड़ने की है, लेकिन जब सिर पर अचानक गोल- गोल खाली पैच नजर आने लगें, तो यह एलोपेसिया एरिटा के होने के संकेत हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें बॉडी का इम्यून सिस्टम खुद ही हेयर फॉलिकल्स पर हमला करने लगता है। हालांकि इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन सही देखभाल और उपायों से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय हैं, जिनसे मदद मिलती है।
क्या होता है एलोपेसिया एरीटा?
एलोपेसिया एरीटा एक ऑटोइम्यून कंडीशन है, जिसमें बाल झड़कर सिर पर छोटे-छोटे पैच बनने लगते हैं। यह समस्या अचानक भी हो सकती है और धीरे-धीरे भी बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो समय पर सही देखभाल और ट्रीटमेंट से बालों की ग्रोथ को फिर से बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए लाइफस्टाइल, खानपान को सही करने की जरूरत होती है।
प्याज का रस
बालों की दोबारा ग्रोथ के लिए प्याज का रस एक पुराना और भरोसेमंद घरेलू उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद सल्फर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है। इसके लिए प्याज को पीसकर उसका रस निकालें और प्रभावित हो रहे हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। इसे रोजाना इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे बाल उगने लग सकते हैं।
लहसुन
लहसुन भी बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व किसी भी प्रकार के इंफेक्शन को रोकने के साथ-साथ कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं। लहसुन की कलियों को पीसकर उसमें नारियल तेल मिलाएं और हल्का गर्म करके स्कैल्प पर मसाज करें। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
नारियल तेल और करी पत्ता
नारियल तेल में जब करी पत्ता मिलाया जाता है तो यह बालों के लिए एक असरदार टॉनिक बन जाता है। करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड मौजूद होता है, जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं। हफ्ते में दो बार इस तेल से मसाज करने से स्कैल्प हेल्दी रहता है और नए बाल उगने लगते हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा स्कैल्प के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें जो एंजाइम्स मौजूद होते हैं, वो स्कैल्प की डेड स्किन को ठीक करते हैं और पीएच लेवल को बैलेंस बनाकर रखते हैं। इसे सीधे स्कैल्प पर लगाने से बालों के पोर्स खुलते हैं और सूजन कम होती है, जिससे बालों की ग्रोथ में सुधार होता है।
मेथी के दाने
मेथी के बीज में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हें रातभर भिगोकर सुबह पेस्ट बना लें और बालों के पैच पर लगाएं। यह उपाय बालों को घना बनाने और गंजेपन की समस्या को कम करने में मदद करता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 30 March 2026 at 14:57 IST