अपडेटेड 31 August 2024 at 13:24 IST
बवासीर में कौन-कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए? वरना बैठना हो जाएगा मुश्किल
What to avoid eating in piles? बवासीर में कौन-सी सब्जी नहीं खानी चाहिए? समय से पहले जान लें इन सब्जियों के बारे में...
What food not to eat in piles: जब किसी व्यक्ति को बवासीर या पाइल्स की समस्या हो जाती है तो इस समस्या के दौरान खान-पान, जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। अगर यह समस्या बढ़ जाए तो इसके कारण ज्यादा खून आने की समस्या, दर्द की समस्या, मस्से बढ़ना या बैठने में दिक्कत की समस्या हो सकती है। बता दें कि यह समस्या गलत खान-पीन के कारण भी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि बवासीर होने पर किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी सब्जियां जिनके अंदर फाइबर नहीं होता और जो इस समस्या को और बढ़ा सकती हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेखक के माध्यम से बताएंगे कि जब किसी व्यक्ति को बवासीर हो जाती है तो उस दौरान कौन सी सब्जियां खानी चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
बवासीर में क्या नहीं खाना चाहिए? (Bawasir me kya nahi khana chahiye)
- जब किसी व्यक्ति को बवासीर हो जाती है तो इस दौरान उसे मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि मिर्च के सेवन से दर्द और जलन दोनों बढ़ सकते हैं। साथ ही व्यक्ति को मल त्यागने में दिक्कत महसूस हो सकती है।
- जब किसी व्यक्ति को बवासीर हो जाती है तो उस दौरान कटहल की सब्जी भी नहीं खानी चाहिए। कटहल की सब्जी के कारण समस्या और बढ़ सकती है।
- बवासीर के दौरान व्यक्ति को फूलगोभी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। फूलगोभी के सेवन से एसिडिटी की समस्या और पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। वहीं इसके अंदर कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पेट में दर्द की समस्या भी पैदा कर सकते हैं।
- व्यक्ति को मशरूम बवासीर के दौरान नहीं खाने चाहिए। वरना इससे एलर्जी और अपच की समस्या भी हो सकती है।
- बता दें कि यदि आपको बींस पसंद है पर आपको पाइल्स है तो ऐसे में बवासीर के दौरान बीन्स को ना खाएं। वरना इसके कारण समस्या भी बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 31 August 2024 at 13:24 IST