Yellow Teeth Home Remedies: दांतों का पीलापन दूर करने का रामबाण उपाय, बस इस फल के छिलके का करें इस्तेमाल!
Yellow Teeth Home Remedies:क्या आप भी अपने पीले दांतों की वजह से खुलकर मुस्कुराने में हिचकिचाते हैं? महंगे डेंटल ट्रीटमेंट और केमिकल युक्त टूथपेस्ट के बिना भी आप घर पर ही मोतियों जैसी सफेद चमक पा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं और नहीं, बल्कि अपने किचन में मौजूद फल फायदेमंद साबित हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read
Yellow Teeth Home Remedies: खूबसूरत मुस्कान न केवल आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है, बल्कि व्यक्तित्व में भी चार चांद लगा देती है। लेकिन चाय, कॉफी, जंक फूड और गलत आदतों के कारण दांतों पर पीली परत जमने लगती है, जिसे हमारा कॉन्फिडेंस लो हो जाता है।यदि आप भी पीले दांतों से परेशान हैं और महंगे ट्रीटमेंट नहीं कराना चाहते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपके कीचन में रखा फल ही आपकी दांतों को चमका सकता है।
केले के छिलके से चमकेंगे दांत
जिस केले के छिलके को आप कूड़े में फेंक देते हैं, वह आपके दांतों को मोती सा चमका सकता है। केले के छिलके में पोटैशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दांतों के इनेमल को साफ करने में मदद करते हैं।
केले के छिलके का कैसे करें इस्तेमाल?
केले के छिलके का एक टुकड़ा लें और उसके अंदरूनी हिस्से को अपने दांतों पर लगभग 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सामान्य टूथपेस्ट से ब्रश कर लें। हफ्ते में 3 बार ऐसा करने से आपको फर्क महसूस होने लगेगा।
बेकिंग सोडा से चमकेगा दांत
बेकिंग सोडा ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। यह दांतों की सतह से जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है। आप थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा लें और उसमें कुछ बूंदे पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। आप इसे हफ्ते में एक बार ब्रश की मदद से अपनी दांतों का रगड़ें। आप इस बात का ध्यान रखें कि आपको बेकिंग सोडा का ज्यादा यूज नहीं करना है। इससे दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता है।
ऑयल पुल्लिंग के नुस्खे से चमकेगा दांत
नारियल तेल से 'ऑयल पुलिंग' करना दांतों की सेहत के लिए सबसे पुराना और असरदार तरीका है। एक चम्मच शुद्ध नारियल का तेल मुंह में लें और उसे 5-10 मिनट तक अच्छी तरह कुल्ला करें और फिर थूक दें। यह मूंह के बैक्टिरिया को खत्म करता है और दांत सफेद होता है।
दांतों को चमकाने के लिए क्या खाएं?
दांतों की सफेदी बनाए रखने के लिए आहार में कुरकुरी सब्जियों जैसे गाजर, खीरा और सेब को शामिल करें। ये 'नेचुरल टूथब्रश' की तरह काम करते हैं और दांतों को साफ रखते हैं।
ज्यादा कैफिन से हो सकते हैं दांत पीले
अगर आप अधिक मात्रा में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स या फिर तंबाकू का सेवन करते हैं तो इससे बचें। क्योंकि ये आपके दांतों पर जल्दी पीली परत को जमाते हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 11 June 2026 at 23:33 IST