अपडेटेड 6 November 2023 at 21:01 IST
Balushahi Recipe : फेस्टिव सीजन में घर पर ही बनाएं मिठास से भरी बालूशाही, फटाफट नोट कर लें ये इजी रेसिपी
Balushahi Recipe : अगर आप इस दिवाली घर पर बालूशाही बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ये रेसिपी नोट कर लेनी चाहिए।
Balushahi Recipe : नवंबर का महीना शुरू होते ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है। अब कुछ ही दिनों में दीपावली का त्योहार है, ऐसे में जाहिर सी बात है कि आप विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को घर पर बनाने की तैयारी कर रहे होंगे। नमकीन से लेकर मिठाई तक, आप चाहें तो सबकुछ इजी रेसिपी के जरिए घर बैठे ही बना सकते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- मीठा खाने का है मन?
- जानिए बालूशाही बनाने की रेसिपी
- घर पर ही हो जाएगी तैयार
अब अगर आपको दीपावली के खास मौके पर घर पर ही कोई मिठाई बनानी हो तो आप बालूशाही बना सकते हैं। जी हां, रस से भरी बालूशाही को आप घर बैठे ही कुछ इजी स्टेप्स के साथ कुछ ही समय में तैयार कर सकते हैं। तो चलिए बिना किस देरी के जान लेते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में।
बालूशाही बनाने का आसान तरीका
सामग्री
- मैदा: 350 ग्राम
- बेकिंग सोडा: 1 छोटा चम्मच
- चीनी: 400 ग्राम
- छोटी इलायची: 2 से 3
- केसर के धागे: 3 से 4
- पिस्ता और ड्राई फ्रूट्स: बारीक कटे हुए
- घी: तलने के लिए
- पानी: आवश्यकतानुसार
- फूड कलर: आवश्यकतानुसार
विधि
- बालूशाही बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल मैदा छानकर डालें।
- अब इसमें बेकिंग सोडा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद इसे गूंथने के लिए इसमें आधा कप घी डालकर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।
- इसके आटे को पूरी तरह से गूंथने के बजाय इसे सिर्फ जोड़ना है ताकि इसमें बाहर मिलने वाली बालूशाही की तरह लेयर बन सकें।
- जब आटा अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इस लगभग आधे घंटे के लिए किसी कपड़े से ढंककर छोड़ दें।
- अब इस आधे घंटे में आपको बालूशाही के लिए चाशनी तैयार करनी है। इसके लिए आपको एक पैन में एक कप पानी और चीनी डालकर गैस पर चढ़ाना है।
- बीच-बीच में चाशनी को चलाते रहें।
- अब जब चीनी पानी में अच्छी तरह से घुल जाए तो इसमें आवश्यकतानुसार फूड कलर मिला दें।
- इसके बाद इसमें छोटी इलायची को कूटकर मिला दें।
- अब इसे तबतक पकाएं जब तक ये हल्की गाढ़ी न हो जाए।
- इसके बाद गैस बंद कर दें।
- आधे घंटे बाद बालूशाही बनाने के लिए पहले से तैयार आटे की छोटी-छोटी और गोल-गोल लोई बनाएं।
- इन्हें हल्के हाथों से दबाएं और बीचे में किसी बर्तन या हाथ की मदद से छेद कर दें।
- अब एक कढ़ाही में घी डालें और जब घी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें आटे की लोईया फ्राई करने के लिए डाल दें।
- अब बालूशाही को सुनहरी होने तक पकाएं।
- जब ये पक जाए तो इसे पहले से तैयार चाशनी में 5-7 मिनट तक के लिए डुबोकर रख दें।
- अब इसे एक प्लेट में निकालकर इसके ऊपर कटे हुए पिस्ता और ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे गार्निशकरें।
- अब बालूशाही को गरमा-गरम सर्व करें।
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 November 2023 at 21:01 IST