अपडेटेड 22 September 2023 at 13:25 IST
Avoid These Egg Combinations: अंडे के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन, स्वाद और सेहत दोनों हो सकते हैं खराब
Avoid These Egg Combinations : अगर आप अंडे के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपको फौरन इन चीजों को अवॉइड करना शुरू कर देना चाहिए।
Avoid These Egg Combinations: 'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे', ये वाक्य हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। अंडे खाना अच्छी सेहत की निशानी होती है। माना जाता है कि अगर आप रोजाना अंडे खाते हैं तो आपकी सेहत हमेशा दुरुस्त बनी रहती है। अंडे को हम ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और स्नैक्स में कभी भी खा सकते हैं। ये सेहत के लिए जितना अच्छा होता है स्वाद में उतना ही टेस्टी भी होता है। ऐसे में हेल्थ से जु्ड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप अंडे का सेवन कर सकते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- सेहत के लिए फायदेमंद है अंडे
- इन चीजों के साथ न करें अंडे का सेवन
- सेहत पर पड़ सकता है भारी
अंडे खाना भले ही सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन अगर आप इसे किसी अन्य फूड के साथ खाते हैं तो आपको जरा सतर्क हो जाना चाहिए। जी हां, अंडे का सेवन कुछ फूड्स के साथ करने से आपके मुंह का स्वाद तो खराब होगा ही साथ ही ये आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको अंडे के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
अंडा और दही
आपको कभी भी अंडे के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है। इससे आपको मतली आने जैसी समस्या भी महसूस हो सकती है।
अंडे और खट्टे फल
अंडे के साथ कभी भी खट्टे फलों का सेवन न करें। दरअसल खट्टे फलों में एसिड की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से अंडे का स्वाद खराब हो जाता है। इन्हें एक साथ खाने से पेट से जुड़े रोगों की समस्याएं भी हो सकती हैं।
अंडे और चाय
अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन अगर आप चाय के साथ इसका सेवन करते हैं तो अंडे में मौजूद प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दावत देता है।
अंडे और चीनी
चीनी से बने व्यंजनों का सेवन अंडे के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, इन दोनों से निकलने वाले अमीनो एसिड शरीर के लिए जहर का काम करते हैं। जिससे खून में थक्का बन सकता है।
ये भी पढ़ें : Onion Peels: बड़े काम की चीज है प्याज के छिलके, कचरा समझकर न फेंकें; फायदे कर देंगे हैरान
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 September 2023 at 13:24 IST