अपडेटेड 18 March 2026 at 07:32 IST

Amaranth Ki Tikki: इस नवरात्रि ट्राई करें अमरंथ की क्रिस्पी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे! नोट करें रेसिपी

Navratri Special Recipe: इस चैत्र नवरात्रि के दौरान साधारण व्रत के खाने से हटकर कुछ नया ट्राई कर सकते हैं और अमरंथ की क्रिस्पी टिक्की इसके लिए कुछ नया और टेस्टी ऑप्शन हो सकता है।

अमरंथ की टिक्की कैसे बनाएं? | Image: AI/Freepik

Rajgira Tikki Recipe In Hindi: नवरात्रि के व्रत में हर दिन कुछ नया और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी ढूंढ रहे हैं, तो अमरंथ यानी राजगीरा की क्रिस्पी टिक्की एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह न सिर्फ व्रत में खाई जा सकती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

राजगीरा में प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो आपको पूरे दिन एनर्जी देता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

अमरंथ टिक्की बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप उबला और मैश किया हुआ आलू
  • 1 कप राजगीरा यानी अमरंथ आटा
  • 2 हरी मिर्च 
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • घी या तेल

अमरंथ टिक्की बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मैश कर लें।
  • इसमें राजगीरा आटा, हरी मिर्च, काली मिर्च, सेंधा नमक और हरा धनिया डालें।
  • अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालकर सबको अच्छे से मिक्स करें।
  • इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल टिक्की बना लें।
  • तवा गरम करें और उस पर थोड़ा घी डालें।
  • अब टिक्कियों को धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेकें।

गरमा-गरम टिक्की को आप दही या व्रत वाली हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई तारीफ करेगा।

अन्य खास टिप्स

  • टिक्की को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए हल्का सा अरारोट भी मिला सकते हैं। 
  • तेज आंच पर न सेकें, वरना टिक्की बाहर से जल जाएगी और अंदर से कच्ची रह सकती है। 
  • आप इसमें मूंगफली का पाउडर डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

टिक्की की खासियत क्या है?

  • यह टिक्की व्रत में खाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। 
  • खाने में हेल्दी और हल्की होती है। 
  • इसे बनाना भी आसान है और कम समय में आसानी से तैयार की जा सकती है। 
  • इसका स्वाद बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा।


इस चैत्र नवरात्रि के दौरान साधारण व्रत के खाने से हटकर कुछ नया ट्राई कर सकते हैं और अमरंथ की क्रिस्पी टिक्की इसके लिए कुछ नया और टेस्टी ऑप्शन हो सकता है। 

यह जरूर पढ़ें: Summer Drink Recipe: गर्मी में ट्राई करें ये 5 तरह के ड्रिंक्स, पेट रहेगा ठंडा-ठंडा; आप रहेंगे फिट
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 07:32 IST