अपडेटेड 6 February 2026 at 13:27 IST
Aloo Roti Recipe: नाश्ते में बनाएं पतली और कुरकुरी आलू रोटी, नोट कर लें 5 मिनटों में तैयार होने वाली परफेक्ट रेसिपी
Aloo Roti Recipe: नाश्ते में पतली और कुरकुरी आलू रोटी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप सिर्फ पांच मिनट में बना सकते हैं, आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
Aloo Roti Recipe: अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ नया, टेस्टी और झटपट बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो आलू रोटी आपके लिए एक बेस्ट और आसान ऑप्शन हो सकती है। यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है। कम समय में तैयार होने वाली यह रोटी टिफिन और ब्रेकफास्ट दोनों के लिए परफेक्ट मानी जाती है। आपको बता दें कि आलू रोटी दिखने में भले ही सिपल लगता हो लेकिन इसका स्वाद इसे खास बना देता है। यह रोटी बहुत पतली होती है और मसालों की सही मात्रा इसकी खुशबू और स्वाद को और बढ़ा देती है। इसे आप दही, चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। हेल्दी होने के साथ साथ यह पेट भी लंबे समय तक भरा रखती है।
आलू रोटी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
आलू रोटी बनाने के लिए सबसे पहले बड़े आकार के उबले आलू की जरूरत होती है। इसके साथ स्वादानुसार नमक, घी और तेल, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और गेहूं का आटा लिया जाता है। सभी मसाले रसोई में आसानी से उपलब्ध होते हैं।
आलू रोटी बनाने की आसान तरीका
- सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें।
- जीरा चटकने के बाद लाल मिर्च पाउडर, मैश किया हुआ आलू, धनिया पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिक्चर को हल्का लाल होने तक भून लें।
- अब आटे में थोड़ा नमक डालकर जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं और नरम आटा गूंथ लें। आटे की छोटी लोई लें और उसमें थोड़ा सा आलू का मसाला भरें।
- ध्यान रखें कि स्टफिंग कम रखें ताकि रोटी पतली बेले जा सके। अब तवे पर घी लगाकर रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
- आलू रोटी को गरमा गरम दही, हरी चटनी या सॉस के साथ परोसा जा सकता है। यह बच्चों के टिफिन के लिए भी एक शानदार ऑप्शन है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 13:27 IST