अपडेटेड 7 August 2024 at 16:52 IST
Aloe Vera: एलोवेरा खाने से कौन-कौन सी बीमारियां ठीक होती हैं? जानें एलोवेरा कच्चा कैसे खाएं...
What is the best way to consume aloe? एलोवेरा खाने से कौन सी समस्याएं दूर हो सकती हैं? एलोवेरा कच्चा कैसे खाएं? जानें इसके बारे में...
How to eat aloe vera: जब भी सेहत की बात आती है तो अक्सर लोग उन चीजों को अपनी डाइट में जोड़ते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। उन्हीं चीजों में से एक है एलोवेरा। एलोवेरा ज्यादातर हर घर में पाया जाता है। वहीं इसे उगाना भी बेहद आसान होता है। अगर एलोवेरा का सेवन किया जाए तो इससे कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि एलोवेरा का सेवन कैसे करें और ये हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एलोवेरा से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं और इसका सेवन किस प्रकार किया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे…
एलोवेरा के अंदर सोडियम, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन B12, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, मैग्नीशियम, जिंक आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
एलोवेरा से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं? (Is it safe to eat aloe vera raw? )
- एलोवेरा का सेवन किया जाए तो इससे इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। एलोवेरा के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत कर व्यक्ति को कई समस्याओं से बच सकता है।
- एलोवेरा के सेवन से वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है। यह शरीर में एनर्जी देने का काम भी करता है।
- यदि आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं और पिंपल्स, एक्ने, निशान को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप एलोवेरा का सेवन कर सकते हैं। इससे अलग आप चाहे तो एलोवेरा को डायरेक्ट भी अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।
- एलोवेरा के सेवन से पाचन संबंधित समस्या दूर होती है। ये एसिडिटी, गैस आदि समस्या को भी दूर करने में उपयोगी है।
एलोवेरा खाने का सही तरीका क्या है? (How do you eat aloe vera with water?)
एलोवेरा का सेवन आप डायरेक्ट भी कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोग इसका सेवन डायरेक्ट नहीं कर पाते। उन लोगों को बता दें कि वे लोग सबसे पहले एलोवेरा को छोटे-छोटे टुकड़ों में कांटे। अब उन्हें अच्छे से धो लें। उसके बाद 2 गिलास पानी को गर्म करके उसमें एलोवेरा डालें और 5 मिनट तक पकाएं। अब छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो बने मिश्रण में शहद को भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से फायदा होगा।
नोट - बता दें कि यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई अन्य समस्याएं हैं तो एलोवेरा को अपनी डाइट में ऐड करने से पहले एक्सपर्ट की राय लेना ना भूलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 16:50 IST