अपडेटेड 10 October 2023 at 12:27 IST

Aloe vera: सिर्फ स्किन ही नहीं बालों के लिए भी वरदान है एलोवेरा, हेयर केयर में करें शामिल होंगे ढेरों फायदे

लंबे घने बालों की है चाहत, तो हेयर केयर रूटीन में एलोवेरा को शामिल करें। ये न सिर्फ बालों को मजबूत बनाता है, बल्कि इससे कई सारे फायदे भी होते हैं। 

Aloe vera For Hair image- freepik | Image: self

Aloe vera For Hair: आयुर्वेद में एलोवेरा का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। आमतौर पर लोग इसे स्किन के लिए यूज करते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद गुण त्वचा की कई परेशानियों को दूर करके उन्हें खूबसूरत बनाने का काम करता है, लेकिन एलोवेरा सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो आपको बालों से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इसका उपयोग कैसे करें और इसके क्या-क्या फायदे हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • खुद में कई राज छुपाए बैठा है एलोवेरा
  • एलोवेरा के हैं ढेरों फायदे
  • बालों में कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल?

एलोवेरा के गुण

एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन A, C, E, फॉलिक एसिड, कोलीन, B1, B2, B3 और B6 पाया जाता है, जो बालों की परेशानियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

एलोवेरा के हैं ढेरों फायदे

हेयर फॉल के लिए
आज के समय में हेयर फॉल की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में इस परेशानी से आपको एलोवेरा छुटकारा दिला सकता है। यह स्कैल्प को गहराई से साफ करता है। साथ ही बालों को पोषक तत्व देकर उन्हें मजबूत बनाता है। एलोवेरा जेल के उपयोग से बाल अच्छे से साफ होंगे और झड़ना कम होंगे।

बालों की कंडीशनिंग के लिए
अक्सर हम सभी लोग मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त कंडीशनर का यूज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा एक नेचुरल कंडिशनर है। इसका इस्तेमाल बालों के लिए बहुत लाभदायक होता है। 

शाइनिंग के लिए
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से बाल नेचुरली शाइनिंग करने लगते हैं।

डैंड्रफ के लिए
इन दिनों बालों में रूसी की समस्या काफी बढ़ गई है। इसको खत्म करने के लिए एलोवेरा जेल अपने बालों पर लगाएं। इससे रूसी की समस्या जल्द दूर होगी।

हेयर ग्रोथ के लिए
एलोवेरा जेल बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों को पोषक तत्व मिलते हैं और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। 

बालों में कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल?

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक एलोवेरा की पत्ती लें। 
  • अब इसे साफ पानी से धो लें और उसपर की पर्त या स्किन को चाकू की मदद से हटा दें। 
  • इसके बाद जेल को एक कटोरी में रख लें।
  • अब इस जेल को सीधे अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं।
  • करीब 30 मिनट तक बालों में एलोवेरा जेल लगा रहने दें।
  • इसके बाद शैंपू से बालों को वॉश करें। 
  • आप बालों पर एलोवेरा जेल सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें... Cold Home Remedies: अब बदलता मौसम नहीं कर पाएगा बाल भी बांका, बस अपनाएं ये देसी इलाज

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... ओपन पोर्स खूबसूरती में लगा रही है दाग? सदाबहार के फूलों का लगाएं फेस सीरम, ऐसे करें तैयार

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 October 2023 at 12:22 IST