अपडेटेड 12 July 2024 at 17:55 IST
Akshay Kumar Covid-19: अक्षय कुमार को हुआ कोरोना, जानें लक्षण और बचाव
Akshay Kumar Covid-19 in Hindi: जाने-मानें अभिनेता अक्षय कुमार को कोरोना वायरस हो गया। ऐसे में आपको भी कोविड के लक्षण और बचाव के बारे में पता होना जरूरी है।
Akshay Kumar Covid-19 in Hindi: बॉलीवुड की मशहूर और जाने-मानें अभिनेता अक्षय कुमार को कोरोना वायरस हो गया। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, वह कुछ दिनों से सरफिरा फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थे। बता दें कि ये मूवी आज यानी 12 जुलाई को रिलीज हो गई। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। वहीं अक्षय कुमार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल होने वाले थे। लेकिन उनकी बिगड़ती हालत के चलते उन्होंने जब कोविड टेस्ट कराया तो उन्हें पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने तुरंत ही खुद को आइसोलेट किया।
ऐसे में आपको भी कोविड के लक्षण और बचाव के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कोरोनावायरस के लक्षण क्या हैं और आप इससे कैसे बचाव कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
कोरोना वायरस के लक्षण
- व्यक्ति को कमजोरी महसूस होना
- ज्यादा थकान हो जाना
- स्वाद या गंध का ना पता चलना
- सांस लेने में मुश्किल महसूस करना
- बार-बार सूखी खांसी आना
- व्यक्ति को बुखार हो जाना
- तेज ठंड लगना
- पाचन संबंधित समस्या होना
- पेट खराब हो जाना
- उल्टी या दस्त हो जाना
- सर दर्द की समस्या का सामना करना
- मांसपेशियों में दर्द महसूस करना
- नाक का बंद हो जाना
- गले में खराश हो जाना
- नाक का बहना
कोरोना से बचाव के उपाय
व्यक्ति को नियमित रूप से अपने हाथ साबुन से धोने चाहिए। वहीं जब भी वह सार्वजनिक स्थानों पर जाए तो वहां पर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। सामाजिक दूरी बनाए रखना चाहिए। कम से कम एक व्यक्ति से 6 फीट की दूरी बनानी अनिवार्य है। कोविड-19 के लिए जरूरी टीके लगवाएं, जिससे इस समस्या से बचा जा सके। भीड़भाड़ वाले स्थान पर ज्यादा सावधानी बरतें। हो सके तो भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। यदि कोई व्यक्ति आपके सामने खांस रहा है या छींक रहा है तो नाक और मुंह पर टिशु लगाएं। अगर आपको फ्लू है तो ऐसे में दूसरे के संपर्क में आने से बचें। और हो सके तो बचाव के लिए तुरंत डॉक्टर से राय लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 12 July 2024 at 17:55 IST