महंगे फेशियल छोड़ो, मलाइका अरोड़ा का सीक्रेट ABC जूस आजमाकर देखो; स्किन खुद-ब-खुद गुलाबी हो जाएगी

चेहरे पर चमक महंगे फेशियल से नहीं बल्कि अंदर से आती है। इसके लिए आप सेहत के लिए अच्छे जूस भी पी सकते हैं। आज हम बताने जा रहे हैं ABC जूस (सेब-चुकंदर-गाजर) के बारे में, जिससे एक महीने में स्किन पर गुलाबी चमक आ जाएगी। इसे मलाइका अरोड़ा भी पीती हैं। आसान रेसिपी और फायदे जानिए।

मलाइका अरोड़ा का ABC जूस पीकर स्किन हो जाएगी चमकदार | Image: AI

ABC juice benefits: हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन चमकदार, टाइट और जवां दिखे। लेकिन महंगे फेशियल और क्रीम्स पर हर महीने हजारों रुपये खर्च करना सबके बस की बात नहीं, ऐसे में एक घरेलू और सस्ता उपाय हैं। जिसे आप अपनी सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ABC जूस की। यह जूस सेब (Apple), चुकंदर (Beetroot) और गाजर (Carrot) से बनता है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (51 साल) भी ये जूस पीती हैं। शायद इसलिए वो अपनी उम्र से 20 साल छोटी नजर आती हैं। वो इस जूस को अपनी डेली रूटीन में शामिल करती हैं।

ABC जूस क्यों हैं खास?

ABC जूस शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसमें विटामिन A, C, एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। ये स्किन कोलेजन बनने में सहायता करते हैं, जिससे स्किन टाइट और चमकदार रहती है। नियमित सेवन से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है, डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और गालों पर गुलाबी निखार दिखता है। यह जूस ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और लिवर को साफ रखता है, जिसका सीधा असर स्किन पर पड़ता है। रोज एक गिलास ABC जूस पीने से 21 से 30 दिनों में स्किन में साफ बदलाव दिख सकता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और एनर्जी देने में भी फायदेमंद है।

घर पर आसानी से बनाएं ABC जूस

  • सबसे पहले ताजा चुकंदर, गाजर और सेब लें। इन्हें अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • अगर चाहें तो थोड़ी सी अदरक भी डाल सकते हैं। 
  • जूसर या ब्लेंडर में ये चीजें डालें। थोड़ा पानी और कुछ पुदीने की पत्तियां मिलाएं।
  • अच्छे से ब्लेंड करें जब तक मिश्रण स्मूथ न हो जाए चलाते रहे।
  • अगर पतला जूस पसंद है तो छलनी या सूती कपड़े से छान कर पी सकते हैं।
  • स्वाद के लिए नींबू का रस, थोड़ा काला नमक या काली मिर्च भी डाल सकते हैं।

ध्यान रखने वाली बातें

सुबह नाश्ते के बाद या दिन में एक बार इसे पीना सबसे अच्छा रहता है। यह जूस ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या दवा चल रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ज्यादा मात्रा में चुकंदर का सेवन ब्लड प्रेशर प्रभावित कर सकता है। ABC जूस कोई जादू नहीं है, लेकिन सही खान-पान और लाइफस्टाइल के साथ यह त्वचा की नेचुरल चमक बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: 'आइसक्रीम मत बेच' कहकर बीच सड़क पर सिर काट लिया, फिर रसोई में...

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 13:02 IST