Glowing Skin Diet Summer: गर्मी में स्किन को ग्लो करने वाली 5 चीजें, डेली डाइट में करें शामिल; चेहरे की चमक 10 गुना बढ़ जाएगी

गर्मियों में स्किन का निखार गायब हो जाता है। ऐसे में कुछ खास चीजें डाइट में शामिल करने से आपकी स्किन ग्लोइंग बना सकती है। जी हां, असली निखार महंगी क्रीम लगाने से नहीं बल्कि अंदर से आता है। इससे काफी फर्क पड़ता है कि आप क्या खाते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

गर्मी में स्किन को ग्लो करने वाली 5 चीजें | Image: AI

Summer Glowing Skin Diet: गर्मियों में तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीना स्किन का निखार छीन लेते हैं। जिससे त्वचा बेजान और मुरझाई लगने लगती है। ऐसे में ग्लोइंग स्किन वापस पाने के लिए गर्मियों के हिसाब से डाइट में कुछ खास चीजें जोड़नी चाहिए। जिसे खाने से ना सिर्फ सेहत अच्छी रहेगी बल्कि, अंदर से भी स्किन खूबसूरत होती चली जाएगी।

बुजुर्ग हमेशा से कहते आए हैं कि असली चमक महंगे प्रोडक्ट्स या क्रीम से नहीं आती बल्कि अंदर से आती है। कुछ चीजें अपनी डेली डाइट में शामिल करके आप स्किन को नेचुरली ग्लोइंग, हाइड्रेटेड और हेल्दी बना सकते हैं। ये चीजों एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और पानी से भरपूर होती हैं। साथ ही ये UV किरणों से भी बचाव करते हैं।  

तरबूज 

गर्मी में सबसे पहले जरूरत होती है शरीर को हाइड्रेट रखने की। तरबूज में करीब 92 प्रतिशत पानी होता है। यह स्किन को अंदर से नमी देता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। रोजाना एक-दो कटोरी तरबूज खाने से स्किन नरम, मुलायम और चमकदार बनी रहती है।

टमाटर

टमाटर सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी कमाल का है। इसमें लाइकोपीन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लाइकोपीन पिगमेंटेशन कम करता है और धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है। नियमित सेवन से रंगत साफ और निखरी हुई दिखती है। टमाटर को सलाद या जूस के रूप में शामिल किया जा सकता है।

खीरा

खीरा गर्मियों का सबसे पसंदीदा सलाद है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को ठंडक देती है। खीरे में सिलिका कोलेजन उत्पादन बढ़ाता है, जिससे त्वचा लचीली और जवां बनी रहती है। रायता या सलाद में रोजाना इस्तेमाल से चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखता है।

खट्टे फल

संतरा, नींबू और मौसंबी विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं। विटामिन सी कोलेजन बनाने में मदद करता है, झुर्रियां कम करता है और फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है। नींबू पानी या ताजा जूस गर्मियों में त्वचा के लिए वरदान साबित होता है।

दही

दही पाचन के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें प्रोबायोटिक्स आंतों को स्वस्थ रखते हैं। स्वस्थ आंत का सीधा संबंध चमकदार त्वचा से है। दही में जिंक और लैक्टिक एसिड मुहांसों को कम करते हैं और रंगत निखारते हैं। सादा दही रोजाना खाएं। इन पांच चीजों को अपनी डाइट में आसानी से शामिल करके आप इस गर्मी में भी अपनी त्वचा को अंदर से पोषण दे सकते हैं। याद रखें, बाहरी क्रीम से ज्यादा असर डाइट से आता है। स्वस्थ आदतें अपनाएं और चमकदार त्वचा का मजा लें।  

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 'जापान मॉडल' से लगेगा बाढ़ पर लगाम, 18 डायवर्जन चैनल बनेंगे

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 April 2026 at 20:38 IST