No Cook Breakfast: सिलेंडर खत्म होने पर भी नहीं रहेगी नाश्ते की फिक्र, इन 5 झटपट डिशेज से दिन की करें शानदार शुरुआत

No Cook Breakfast: अगर आपको भी एलपीजी गैस के खत्म होने का डर सता रहा है, जिसकी वजह से नाश्ते में खाने के बारे में सोचना पड़ रहा है। तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि 5 ऐसे झटपट डिशेज हैं जिसे सिर्फ 10 मिनट के अंदर तैयार किया जा सकता है।

no cook breakfast recipes | Image: AI

No Cook Breakfast: सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता बनाने का समय नहीं मिल पाता और गैस की किल्लत इस चुनौती को और बढ़ रही है। ऐसे में 'नो-कुक' यानी बिना गैस जलाए बनने वाले नाश्ते सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये रेसिपीज न केवल 10 मिनट में तैयार हो जाती हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर हैं। इन रेसिपी को फॉलो करने से एलपीजी गैस का भी झंझट भी खत्म हो जाएगा और आपका पेट भी भर जाएगा।

ओवरनाइट ओट्स (Overnight Oats)

रात को एक जार में आधा कप ओट्स, दूध या दही और शहद मिलाकर फ्रिज में रख दें। सुबह ओट्स नरम हो जाएंगे। बस ऊपर से ताजे फल या ड्राई फ्रूट्स डालें और खाएं। यह दिनभर एनर्जी बनाए रखता है।

दही-चूड़ा और फल (Dahi Chuda)

चूड़े (पोहा) को धोकर मुलायम कर लें। अब इसमें ताजे दही और थोड़ा गुड़ या चीनी मिलाएं। इसमें अनार या केले के टुकड़े डालकर इसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है। यह पेट के लिए काफी हल्का और ठंडा रहता है।

पीनट बटर और बनाना टोस्ट (Banana Toast)

अगर आप ब्रेड खाते हैं, तो स्लाइस पर पीनट बटर लगाएं और ऊपर से कटे हुए केले रख दें। ऊपर से थोड़ा शहद या दालचीनी पाउडर छिड़कें। यह हाई-प्रोटीन नाश्ता जिम जाने वालों के लिए परफेक्ट है।

स्प्राउट्स चाट (Sprouts Chaat)

अंकुरित मूंग या चने में कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं। ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और चाट मसाला डालें। यह फाइबर और प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है।

मूसली और फ्रूट बाउल (Muesli Bowl)

एक कटोरे में रेडी-टू-ईट मूसली लें और उसमें ठंडा दूध या दही मिलाएं। ताजे अंगूर या स्ट्रॉबेरी के टुकड़े डालें। यह महज 2 मिनट में तैयार होने वाला सबसे आसान नाश्ता है।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, चौथे हफ्ते में 'पुष्पा 2' को दबोचने पर नजर

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 15 April 2026 at 09:04 IST