अपडेटेड 6 November 2025 at 13:22 IST

Winter Chutney: सर्दियों में घर पर बनाएं ये 2 स्वादिष्ट चटनी, स्वाद के साथ सेहत को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Winter Chutney: सर्दियों के मौसम में कई लोगों को चटपटी चीजें खाने का मन करता है। इस मौसम में चटनी को खूब पसंद किया जाता है। हम आपको 2 ऐसी सेहतमंद चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं।

best winter chutney recipe for good health to eat | Image: Social Media

Winter Chutney Recipe: गर्मियों के मुकाबले सर्दियों के मौसम में चटपटा भोजन खाने का खूब मन करता है। सर्दियों में चटपटी चीज खाने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चटनी का नाम जरूर लेते हैं। सर्दियों में धनिया की चटनी तो लगभग हर कोई बनाता है, लेकिन जब सेहत की बात आती है, तो फिर स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहतमंद चटनी का सेवन करना जरूरी हो जाता है।

 
सेहतमंद चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि उनके सेवन से कई पोषक तत्व भी मिलते हैं, जिसके चलते कई बीमारियों को घर बैठे आसानी से दूर किया जा सकता है। कुछ चटनी को कई लोग सर्दियों के मौसम ‘विन्टर डाइट’ के रूप में भी शामिल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी स्वाद के साथ-साथ सेहत के प्रति सचेत रहते हैं, तो हम आपको 2 ऐसी चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में बना कर सकते हैं।

गुड़ की चटनी

सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसलिए कई लोग सर्दियों में गुड़ का सेवन करते हैं। अगर आपको गुड़ की चटनी पसंद है, तो आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके सेवन से सर्दियों में शरीर में शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता।

सामग्री 
400 ग्राम गुड़, 250 ग्राम इमली, जीरा पाउडर, सौंठ पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, नमक, काला नमक

बनाने की विधि

सबसे पहले इमली को पानी में भिगोकर 1 घंटे के लिए रख दें। अब एक कढ़ाई को गर्म करें और उसमें इमली का पल्‍प और गुड़ डालकर अच्छे से चलाए। अब इसमें अन्य सामग्री को डालकर धीमी आंच पर करीब 2 मिनट का पकाएं।

लहसुन की चटनी

कहा जाता है कि लहसुन का बीमारियों का रामबाण इलाज है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी, एक नहीं बल्कि सर्दियों में कई बीमारियों से दूर रखने का काम करते हैं। लहसुन की चटनी को आसानी से घर पर बना भी सकते हैं।

सामग्री 
लहसुन, हरी मिर्च, नमक, तेल, पुदीने के पत्ते

बनाने की विधि

सबसे पहले लहसुन की सभी कलियों को अच्छे से छील लीजिए। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिए और तेल गर्म होने के बाद लहसुन और हरी मिर्ची को डालकर अच्छे से भून लीजिए। अब इसे थाली में निकाल लीजिए और ठंडा होने के बाद स्वादानुसार नमक और तेल डालने के बाद अच्छे मैश कर लीजिए।

ये भी पढ़ें: Kismis: बाजार में धड़ल्ले से बिक रही नकली किशमिश, असली और नकली की पहचान कैसे करें?
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 6 November 2025 at 13:22 IST