मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना राज्य सरकार की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी सोच का परिचायक है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर प्रदान कर उनकी वर्षों पुरानी तीर्थ दर्शन की अभिलाषा को पूरा करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

 
Follow :
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय | Image: Initiative

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्रद्धालुओं की धार्मिक एवं आध्यात्मिक अभिलाषाओं को साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 तीर्थयात्रियों को बोधगया, सारनाथ एवं नालंदा की तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के चयनित तीर्थयात्रियों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से वे अपनी आगे की तीर्थयात्रा प्रारंभ करेंगे। यह पांच दिवसीय तीर्थयात्रा 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थलों के साथ ही ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के दर्शन और भ्रमण का अवसर मिलेगा।

तीर्थयात्री बिहार स्थित बोधगया में उस पावन स्थल का दर्शन करेंगे, जहां भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वहीं उत्तर प्रदेश के सारनाथ में भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए प्रथम उपदेश से जुड़ी आध्यात्मिक विरासत से परिचित होंगे। इसके साथ ही बिहार के नालंदा में प्राचीन भारतीय ज्ञान, शिक्षा एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना राज्य सरकार की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी सोच का परिचायक है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर प्रदान कर उनकी वर्षों पुरानी तीर्थ दर्शन की अभिलाषा को पूरा करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार की इस पहल से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति एवं आत्मिक संतोष प्राप्त करने के साथ ही देश की समृद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। यह योजना धार्मिक आस्था के सम्मान के साथ सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को भी मजबूत करने में सहायक बन रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्रद्धालुओं के जीवन में खुशियां लाने के साथ ही जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील शासन की संकल्पना को साकार कर रही है।
 

किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव धान खरीदी केंद्रों में देखने को मिल रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की गई बेहतर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बेमेतरा जिले में संचालित धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम बहु नवागांव के किसान श्री लोकराम वर्मा ने धान खरीदी केंद्र कंतेली में 281 कट्टा धान का सहजतापूर्वक विक्रय किया। खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं सुगम खरीदी व्यवस्था से उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

किसान श्री लोकराम वर्मा ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। टोकन प्राप्त करने से लेकर धान विक्रय तक उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया के सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक होने से किसानों को राहत मिल रही है। खरीदी केंद्र में किसानों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए की गई व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।

श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णय सराहनीय हैं। प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। इसके साथ ही कम मात्रा में धान विक्रय करने वाले पात्र किसानों के लिए 13,289 रुपये की आदान सहायता राशि की व्यवस्था से भी किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।

किसान श्री लोकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से खेती-किसानी के प्रति किसानों का उत्साह बढ़ रहा है। उपज का उचित मूल्य मिलने और धान खरीदी की प्रक्रिया सुविधाजनक होने से किसानों में संतोष का भाव है। उन्होंने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों एवं बेहतर धान खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

धान खरीदी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाओं और किसानों के प्रति संवेदनशील कार्यप्रणाली से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुगम एवं सुविधाजनक बन रही है। राज्य सरकार की किसान हितकारी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही किसानों की आर्थिक समृद्धि और खुशहाली की राह प्रशस्त कर रही हैं।

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 November 2026 at 22:01 IST