पारूल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता और अनुसंधान सलाहकार प्रो. एम. आर. यादव को फार्मसी काउंसिल ऑफ इंडिया देगा 'फार्मा रत्न' सम्मान

प्रो. यादव को 27 अक्तूबर 2026 को एक औपचारिक समारोह में फार्मसी काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा फार्मा रत्ना सम्मान प्रदान किया जाएगा। दीर्घ समय तक शैक्षिक सहभागिता, वैज्ञानिक अनुसंधान और भारत की फार्मासुटीकल अनुसंधान प्रणाली में योगदान का यह प्रमाण है। इस सम्मान और उपलब्धी के लिए पारूल विश्वविद्यालय प्रो. एम. आर. यादव का अभिनन्दन करता है।

 
Follow :
पारूल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता प्रो. एम. आर. यादव को मिलेगा सम्मान | Image: ANI

वरिष्ठ व्याख्याता और पारूल विश्वविद्यालय के अनुसंधान सलाहकार और प्रोफेसर एम. आर. यादव को फार्मासुटीकल शिक्षा, अनुसंधान और औषधि अनुसंधान में उनके योगदान के लिए फार्मसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा प्रतिष्ठित फार्मा रत्न सम्मान के लिए चुना गया है| फार्मासुटीकल विज्ञान की उन्नति के लिए योगदान देनेवाले प्रो. यादव की शैक्षिक और अनुसंधान करीअर में यह सम्मान बहुत महत्त्वपूर्ण है|

फार्मासुटीकल रसायनशास्त्र, औषधियों से जुड़ा रसायनशास्त्र और औषधि अनुसंधान में प्रो. एम. आर. यादव बहुत बड़े शोधकर्ता और शिक्षा विशेषज्ञ है| अतीत में पारूल विश्वविद्यालय के अनुसंधान और विकास सेल के निदेशक के तौर पर उन्होने 5 वर्षों तक कार्य किया और वर्तमान में वे फार्मसी फॅकल्टी में मानद प्रोफेसर तथा अनुसंधान सलाहकार के तौर पर कार्यरत हैं| वे बरोड़ा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में फार्मासुटीकल रसायनशास्त्र के पूर्व प्रोफेसर और फार्मसी फैकल्टी के डीन रह चुके हैं| अनुसंधान और उच्च शिक्षा में उनके योगदान को युजीसी- बीएसआर फॅकल्टी को सम्मानित किया गया है और उनके शैक्षिक योग्यता का भी यह एक मापदण्ड है|.

उनके पूरे करीअर में प्रो. एम. आर. यादव ने फार्मासुटीकल विज्ञान और फार्मासी उद्योग में लक्षणीय योगदान दिया है, विशेष रूप से नए हेटेरोसायकलिक परमाणूओं के विकास के लिए उन्होने कार्य किया है| 37 के - h- इंडेक्स और 109 के i10 इंडेक्स के साथ उन्होने बहुत बड़ी मात्रा में अनुसंधान का कार्य किया है| स्टॅनफोर्ड- एल्सेव्हिएअर रैंकिंग में विश्व के सबसे अग्रणि 2% वैज्ञानिकों में भी उन्हे शामील किया गया है| इससे जागतिक अनुसंधान समुदाय में इससे उनके प्रभूत्व का प्रमाण मिलता है|

इस उपलब्धी को सम्मानित करने के लिए फार्मसी फैकल्टी ने प्रो. एम. आर. यादव के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया था| उपाध्यक्षा डॉ. गीतिका पटेल, व्हाईस चैन्सेलर प्रो. के. एन. मधुसूदन, प्रो. व्हाईस चैंसेलर प्रो व्हाईस चैंसेलर डॉ. कुंजल सिन्हा, प्रो व्हाईस चैंसेलर डॉ. राजेश के. एस., फार्मसी फैकल्टी के फैकल्टी सदस्य और सहयोगि गण उपस्थित थे और फार्मासुटीकल शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षक की भुमिका के लिए उन्हे सम्मानित किया गया|

इस सम्मान के अवसर पर बोलते हुए, पारूल विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा डॉ. गीतिका मदन ने कहा, “फार्मा रत्ना सम्मान के लिए प्रो. एम. आर. यादव का चुनाव विश्वविद्यालय के लिए एक अभिमान से भरा पल है और फार्मासुटीकल अनुसंधान और शिक्षा में उनके बहुमोल योगदान का यह प्रमाण है| औषधियों की खोजबीन में उनका कार्य और शिक्षा में उनका नेतृत्व तथा व्यवसायिकों की अगली पीढ़ि के मार्गदर्शन में उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है कि सातत्यपूर्ण अनुसंधान और अध्ययन की फार्मासुटीकल विज्ञान में कितनी अहम भुमिका है| इस परिश्रम से प्राप्त किए सम्मान के लिए हम उनका अभिवादन करते हैं तथा शैक्षिक और अनुसंधान समुदाय में उनके ऐसे ही‌ योगदान की अपेक्षा रखते हैं|”

प्रो. यादव को 27 अक्तूबर 2026 को एक औपचारिक समारोह में फार्मसी काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा फार्मा रत्ना सम्मान प्रदान किया जाएगा। दीर्घ समय तक शैक्षिक सहभागिता, वैज्ञानिक अनुसंधान और भारत की फार्मासुटीकल अनुसंधान प्रणाली में योगदान का यह प्रमाण है। इस सम्मान और उपलब्धी के लिए पारूल विश्वविद्यालय प्रो. एम. आर. यादव का अभिनन्दन करता है।


 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 16 October 2026 at 19:09 IST