धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन
धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज हुआ। पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन हुआ। दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी की।
- इनिशिएटिव
- 4 min read
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने और धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 केअंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्यपर धान खरीदी की उत्साहजनक शुरुआत हुई है। खरीदी के पहले ही दिन जिलेके 688 किसानों से 2 हजार 629 मीट्रिक टन अर्थात 26 हजार 290 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया।किसानों की सक्रिय भागीदारी से उपार्जन केंद्रों में पहले दिन से ही चहल-पहल दिखाई दी।
राज्य सरकारकी किसान हितैषी महत्वपूर्ण निर्णय से किसानों में खुशी है। अब निर्धारितअधिकतम मात्रा सेकम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से एक समान 13 हजार 839 रुपएकी आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कममात्रा में धान उपार्जन के लिए उपलब्ध कराताहै, तब भी उसे प्रतिएकड़ के मान से आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसानों में अपनी उपज बेचने को लेकर उत्साह देखाजा रहा है। पहले दिन जिले के 102 उपार्जन केंद्रों में 688 किसानों ने टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन किसानों से धान का उपार्जन किया गया। प्रशासन द्वारा किसानों को खरीदी केंद्रों में अनावश्यक प्रतीक्षा और परेशानियों से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
दूसरे दिन बढ़ी किसानों की भागीदारी, 36 हजार 707 क्विंटल से अधिक धान खरीदी प्रस्तावित
धानखरीदी के दूसरेदिन 16 नवंबर केलिए किसानों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जिले में 1 हजार 15 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए टोकन प्राप्त किए हैं। इन किसानों से कुल 3 हजार 670.78 मीट्रिक टन अर्थात 36 हजार 707.80 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन टोकन प्राप्त करने वाले किसानों की संख्या में लगभग 48 प्रतिशत की वृद्धि हुईहै। यह वृद्धि किसानों की बढ़ती भागीदारी और खरीदी प्रक्रिया के प्रति उत्साह को प्रदर्शित करती है।
1.31 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को मिलेगा धान खरीदी व्यवस्था का लाभ
धमतरी जिले में इस खरीफ विपणन वर्ष के लिए कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है। इतनी बड़ी संख्या में किसानों की उपज का सुव्यवस्थित उपार्जन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
किसानों को असुविधान हो, इसके लिए प्रशासन की सतत निगरानी
जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्रों में तौल व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, पेयजल, छायाऔर अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है।संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, वास्तविक किसानों को योजनाका लाभ दिलाने तथा धान के सुचारु उपार्जन के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित टोकन और तिथि के अनुसार ही अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचें तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करे।
धान खरीदी के पहले दिन उत्साहजनक उपार्जन और दूसरे दिन के लिए बड़ी संख्या में जारी टोकन यह संकेत दे रहे हैं कि जिले में खरीदी अभियान ने शुरुआती दौर में ही गतिपकड़ ली है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन काप्रयास है कि किसानों को उनकी मेहनत की उपज बेचने के लिए सहज, सुविधाजनक और भरोसेमंद व्यवस्था उपलब्ध हो तथा धान खरीदी का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 November 2026 at 18:16 IST