मदर डेयरी ने पेश किया भारत का पहला मिट्टी में नैचुरली डिग्रेडेबल मिल्क पाउच
मदर डेयरी का यह नया मिल्क पाउच एक अनूठा डिग्रेडेबल पैकेजिंग इनोवेशन इस्तेमालर करता है, जो इस मटेरियल को बायोअवेलेबल वैक्स में बदलने में सक्षण बनाता है जिसे मिट्टी में मौजूद माइक्रोब्स नैचुरली ब्रेकडाउन करके प्राकृतिक तत्वों में बदल देते हैं।
- इनिशिएटिव
- 5 min read
मदर डेयरी, भारत की लोकप्रिय दूध और दुग्ध उत्पादों की प्रमुख एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने आज भारत का पहला मिट्टी में नैचुरली डिग्रेडेबल मिल्क पाउच पेश किया। यह पहल सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। कंपनी इस पैकेजिंग इनोवेशन को दिल्ली एनसीआर में अपने प्रसिद्ध Cow Milk वेरिएंट के साथ लॉन्च करेगी, जिसमें एक नया पैक डिजाइन भी देखने को मिलेगा। इसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस (जून 5, 2026) से होगी।
मदर डेयरी का यह नया मिल्क पाउच एक अनूठा डिग्रेडेबल पैकेजिंग इनोवेशन इस्तेमालर करता है, जो इस मटेरियल को बायोअवेलेबल वैक्स में बदलने में सक्षण बनाता है जिसे मिट्टी में मौजूद माइक्रोब्स नैचुरली ब्रेकडाउन करके प्राकृतिक तत्वों में बदल देते हैं।
नई पेकजिंग इनोवेशन का अनावरण करते हुए, डा. मीनेश शाह, अध्यक्ष, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं मदर डेयरी ने कहा, 'विश्व के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश के रूप में रत का डेयरी क्षेत्र व्यापकता, समावेशिता और जिम्मेदारी का एक सच्चा उदाहरण है। यह उन चुनिंदा क्षेत्रों में से एक है जहां सस्टेनेबिलिटी संपूर्ण वैल्यू चैन में अंतर्निहित रूप से जुड़ी हुई है। मदर डेयरी का मिशन केवल डेयरी व्यवसाय तक सीमित नहीं है। कंपनी पोषण के माध्यम से लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने और जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मदर डेयरी द्वारा भारत का पहला नैचुरली डिग्रेडेबल मिल्क पाउच लॉन्च किया जाना एक और महत्वपूर्ण माइलस्टोन है, जो इस सेक्टर की निरंतर नेतृत्व क्षमता और नए बेंचमार्क्स स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, साथ ही फ्यूचर-रेडी और सस्टेनेबल इकोसिस्टम के निर्माण के प्रति इसके संकल्प को भी मजबूत करता है। नई पैकेजिंग को सदियों के बजाय कुछ ही वर्षों में मिट्टी में नैचुरली डिग्रेड होने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बदलाव का उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।"
यह पैकेजिंग को एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने हेतु डिज़ाइन किया गया है जिससे उपभोक्ता अनुभव में कोई बदलाव नहीं होगा- स्टोरेज, हैंडलिंग या डिस्पोजल का तरीका वही रहेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि नई पैकेजिंग से दूध की गुणवत्ता, शेल्फ लाइफ या स्वाद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, और यह मदर डेयरी के साथ जुड़े भरोसेमंद गुणों को बरकरार रखेगी।
इस पहल के बारे में बात करते हुए, श्री जयतीर्थ चारी, प्रबंध निदेशक, मदर डेयरी, ने कहा, "मदर डेयरी, पिछले पांच दशकों से, डेयरी सेक्टर में इनोवेशन में अग्रणी रही है। इसी कमिटमेंट के तहत हमने चार वर्षों से अधिक रिसर्च करके एक नैचुरली डिग्रेडेबल मिल्क पाउच विकसित किया है, जो पर्यावरण में प्लास्टिक का कोई निशान नहीं छोड़ता। हालांकि ये दूध पाउच आगे भी रिसाइक्लेबल रहेंगे, इसकी खासियत यह है कि यह नैचुरली डिग्रेड होकर प्राकृतिक तत्वों में बदल जाता है, जिससे प्लास्टिक के फैलाव की समस्या को कम करने और एक स्वच्छ इकोसिस्टम बनाने में मदद मिलेगी। हमें खुशी है कि हम इस पायनियरिंग पैकेजिंग इनोवेशन को अपने प्रसिद्ध Cow Milk वेरिएंट के माध्यम से पेश कर रहे हैं जिसका पैक डिज़ाइन भी नया होगा, क्योंकि यह विश्वास और अच्छाई के एक दशक का प्रतीक है।"
इस पायनियरिंग पैकेजिंग इनोवेशन के साथ, मदर डेयरी अपने मिल्क पोर्टफोलियो के लिए नया डिज़ाइन भी पेश कर रही है। पैकेजिंग में किए गए इस बदलाव का मुख्य आकर्षण-जिसकी शुरुआत मदर डेयरी के प्रसिद्ध गाय के दूध वाले उत्पाद से होती है- 'नोट ऑफ केयर' है। यह एक विशिष्ट ब्रांड प्रतीक है जो ब्रांड के प्रतिष्ठित लोगों से प्रेरित है और 'मां जैसी' देखभाल' के वादे को रोजमर्रा की सहज अभिव्यक्तियों के माध्यम से जीवंत करता है- जैसे "दूध पीना मत भूलना" या "सुरक्षित घर पहुंचना" का हल्का सा संकेत एक मजेदार, ताज़ा और आधुनिक तरीके से दर्शाता है, जो मदर डेयरी के स्नेह को दर्शाता है। होल्डिंग स्ट्रक्चर को कॉम्प्लिमेंट करते हुए, रिफ्रेश्ड पैकेजिंग डिजाइन में क्लीनर टाइपोग्राफी और ब्राइटर विजुअल टोन्स भी शामिल किए गए हैं, जो ब्रांड आइडेंटिटी को अधिक मॉडर्न और कोहेसिव बनाते हैं। आगे चलकर, यह नया डिजाइन सिस्टम ब्रांड के पूरे मिल्क पोर्टफोलियो को एक कोहेसिव 'मदर डेयरी' लुक के तहत एकीकृत करेगा, जिससे ब्रांड रिकॉल और ब्रांड इक्किटी को और मजबूती मिलेगी।
मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड के बारे में
मदर डेयरी की स्थापना वर्ष 1974 में हुई थी। यह अब राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसकी स्थापना 'ऑपरेशन फ्लड' पहल के अंतर्गत की गई थी, जो भारत को दूध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी विकास कार्यक्रम है। आज, मदर डेयरी एक अग्रणी डेयरी कंपनी है, जो 'मदर डेयरी' ब्रांड के अंतर्गत दूध और दूध से बने विभिन्न उत्पादों जैसे फ़र्मेंटेड उत्पाद, आइसक्रीम, पनीर, घी आदि का निर्माण, विपणन और बिक्री करती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी का एक विविधीकृत पोर्टफोलियो भी है, जिसमें 'धारा' ब्रांड के तहत खाद्य तेल तथा 'सफल' ब्रांड के अंतर्गत ताज़े फल एवं सब्ज़ियां, फ्रोज़न सब्ज़ियां और स्नैक्स, पल्प्स एवं कंसन्ट्रेट्स आदि शामिल हैं। अपने विभिन्न ब्रांड्स के माध्यम से, मदर डेयरी की देशभर के सभी प्रमुख शहरों में मज़बूत उपस्थिति है। पिछले 5 दशकों से अधिक, मदर डेयरी ने किसान-आधारित संस्थाओं की क्षमता का उपयोग कर हर घर को स्वादिष्ट उत्पादों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराए है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 June 2026 at 14:17 IST