माथेरान में घोड़ों के लिए बड़ी पहल: अनंत अंबानी ने कराया मुफ्त वैक्सीनेशन और शुरू की स्थायी चिकित्सा सुविधा
अपने जन्मदिन के अवसर पर अनंत अंबानी ने माथेरान के सभी लगभग 650 घोड़ों का मुफ्त वैक्सीनेशन और हेल्थ चेकअप करवाया। ये घोड़े यहां के परिवहन तंत्र की रीढ़ माने जाते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं।
- इनिशिएटिव
- 1 min read
महाराष्ट्र के लोकप्रिय हिल स्टेशन माथेरान में पशु कल्याण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। एशिया के इकलौते ऑटोमोबाइल-फ्री हिल स्टेशन के रूप में पहचाने जाने वाले इस पर्यटन स्थल पर उद्योगपति अनंत अंबानी ने स्थानीय घोड़ों के लिए व्यापक स्वास्थ्य अभियान शुरू कराया है।
जानकारी के अनुसार, अपने जन्मदिन के अवसर पर अनंत अंबानी ने माथेरान के सभी लगभग 650 घोड़ों का मुफ्त वैक्सीनेशन और हेल्थ चेकअप करवाया। ये घोड़े यहां के परिवहन तंत्र की रीढ़ माने जाते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस पहल के तहत वर्षों से चली आ रही पशु-चिकित्सा सुविधाओं की कमी को दूर करते हुए एक स्थायी मेडिकल क्लीनिक स्थापित किया गया है, जहां 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, घोड़ों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेवर ब्लॉक्स पर फिसलकर घायल होने की समस्या से निजात दिलाने के लिए विशेष लाल मिट्टी का ट्रैक भी तैयार किया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर इस कदम का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि इससे न केवल इन घोड़ों की सेहत में सुधार होगा, बल्कि करीब 3,500 स्थानीय निवासियों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी, जो सीधे तौर पर इन पर निर्भर हैं।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 26 April 2026 at 17:49 IST