अपडेटेड 6 March 2026 at 21:43 IST

श्रद्धालुओं के लिए मान सरकार का बड़ा तोहफा: श्री आनंदपुर साहिब में देश की पहली 'परमानेंट AC टेंट सिटी' और 'ग्रीन होला मोहल्ला' का आगाज

पहली बार स्थायी AC टेंट सिटी अक्सर यहां आने वाली संगत को रुकने के लिए होटलों की कमी का सामना करना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन ने इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।

Follow :  
×

Share


मुख्यमंत्री भगवंत मान | Image: Social Media

"पवणु गुरू पाणी पिता, माता धरति महतु" के पावन संदेश को सार्थक करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने इस बार होला मोहल्ला के उत्सव को भक्ति, आधुनिकता और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संगम बना दिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि ज़मीनी स्तर पर श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती को एक ऐसी सौगात दी है जो इतिहास में दर्ज होगी।

पहली बार स्थायी AC टेंट सिटी अक्सर यहां आने वाली संगत को रुकने के लिए होटलों की कमी का सामना करना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन ने इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। सरकार ने यहां देश की पहली 'ऑल-वेदर परमानेंट AC टेंट सिटी' स्थापित की है। यह केवल एक अस्थायी व्यवस्था नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए सरकार का एक पक्का तोहफा है, जहाँ साल भर होटल जैसी वीआईपी सुविधाएं मिलेंगी।

क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस खुद दिन-रात मैदान में डटे हुए है। उनकी निजी निगरानी में मेले की एक-एक तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। ई-रिक्शा की सुविधा हो या ट्रॉली सिटी का प्रबंधन, हरजोत बैंस यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गुरु नगरी आने वाले किसी भी श्रद्धालु को जरा भी असुविधा न हो।

  • ग्रीन होला मोहल्ला: पूरे देश के लिए पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल बनेगा।  
  • गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलते हुए मान सरकार ने इस बार 'ग्रीन होला मोहल्ला' का संकल्प लिया है। 
  • प्रदूषण मुक्त उत्सव: सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • PPCB की बड़ी पहल: पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (PPCB) द्वारा सभी लंगरों में बायोडिग्रेडेबल (पत्तल और ईको-फ्रेंडली) बर्तन मुफ्त मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठा रही है ताकि 'माता धरति' की शुद्धता बनी रहे। 
  • ई-रिक्शा सेवा: बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा के लिए 100 मुफ्त ई-रिक्शा चलाए गए हैं, जो प्रदूषण घटाने में भी सहायक है।
  • ट्रॉली सिटी: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए 28 पार्किंग ज़ोन और विशेष 'ट्रॉली सिटी' बनाई गई है, जहाँ LED स्क्रीन और CCTV की सुरक्षा उपलब्ध है। 
  • सेहत सुविधा: पूरे मेला क्षेत्र में 21 आम आदमी क्लीनिक और एम्बुलेंस की टीमें 24x7 तैनात हैं, जो मान सरकार के 'हेल्थ मॉडल' को दर्शाती हैं।
  • भव्य आतिशबाजी: होला मोहल्ला की रौनक बढ़ाने के लिए 2 और 3 मार्च को विरासत-ए-खालसा में शानदार आतिशबाज़ी का आयोजन किया जा रहा है।

यह बदलाव केवल एक उत्सव तक सीमित नहीं है। भगवंत मान सरकार ने 'हैरिटेज और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर' का जो मॉडल यहाँ पेश किया है, वह धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह परमानेंट टेंट सिटी और ग्रीन पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक यादगार मिसाल बनेगी।
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 21:42 IST