अपडेटेड 24 February 2026 at 10:29 IST

AI समिट में 'शर्टलेस प्रदर्शन' मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, अब तक 8 लोग हुए अरेस्ट

Uday Bhau arrested: AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में 8वीं गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को अरेस्ट कर लिया। साथ ही उनकी कोर्ट में भी पेशी हुई।

Follow :  
×

Share


Youth Congress Shirtless protest at AI Summit: भारत मंडपम में बीते दिनों आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। घंटों की पूछताछ के बाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनको पुलिस तिलक मार्ग थाने में रखा गया है। पुलिस स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां RAF की तैनाती की गई।

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार (23 फरवरी) को तिलक मार्ग थाने पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान करीब 20 घंटों तक पुलिस का उनसे सवाल-जवाब का सिलसिला चला।

पूछताछ में उदय भानु ने नहीं किया सहयोग

पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन को लेकर सारी जानकारी उदय भानु के पास थी। वह इस विरोध प्रदर्शन की साजिश रचने में वह कथित तौर पर शामिल थे। पूछताछ के दौरान उदय भानु पुलिस का सहयोग नहीं किया। ज्यादातर सवालों से उदय भानु या तो मुकर गया या उसने उनको भटकाने की कोशिश की।

उदय भानु की कोर्ट में पेशी

पुलिस के इसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले, जिसके बाद गिरफ्तारी की गई है। अब पुलिस उदय भानु चिब को कोर्ट में पेश किया और वहां उनकी भूमिका को लेकर अपनी दलीलें रखी। पुलिस सूत्रों का कहना है उदय भानु की पुलिस रिमांड मांगी जाएगी।

उदय भानु की गिरफ्तारी के बाद पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवान गेट पर तैनात हैं।

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सोमवार (22 फरवरी) को तीन आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर और अजय कुमार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। वहीं, प्रदर्शन वाले दिन युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया गया था।

AI समिट में यूथ कांग्रेस का ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’

दरअसल, शुक्रवार (20 फरवरी) को दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट चल रही थी, तब युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता प्रदर्शनी हॉल के अंदर घुस गए थे। यहगां उन्होंने अचानक अपनी शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने टी शर्ट लहराई, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर थी और इस पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे संदेश लिखे थे। इसके बाद आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें: कुछ लोग सिंगापुर-जापान यात्रा पर...अविमुक्तेश्वरानंद का जिक्र कर अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना, जानिए क्यों की चंडीगढ़ की चर्चा
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 10:29 IST