अपडेटेड 11 December 2025 at 20:07 IST

Year Ender 2025: महाकुंभ भगदड़ से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक... इस साल होने वाली 10 बड़ी घटनाएं, जिसने देश पर डाला गहरा असर; आप भी डालिए नजर

2025 में महाकुंभ भगदड़, दिल्ली चुनाव में BJP की जीत, पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर से लेकर इंडिगो उड़ानें रद्द होने तक। साल 2025 में देश ने बहुत कुछ झेला। जिससे सुरक्षा, राजनीति और विमानन पर नई बहस छिड़ी। आइये इन घटनाओं पर एक नजर डालते हैं।

Follow :  
×

Share


2025 में होने वाली 10 बड़ी घटनाएं | Image: Republic

Year Ender 2025 : 2025 का साल भारत के लिए एक रोलरकोस्टर के जैसा साबित हुआ। धार्मिक उत्सवों से लेकर राजनीतिक उथल-पुथल, आतंकी हमलों से सुरक्षा चुनौतियों और विमान दुर्घटना की त्रासदी तक। इन घटनाओं ने न केवल सुर्खियां बटोरीं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नजर डालते हैं उन 10 प्रमुख घटनाओं पर, जिन्होंने देश को झकझोर दिया।

  1. महाकुंभ और नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ : दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में लाखों श्रद्धालु जुटे, लेकिन 29 जनवरी को हुई भगदड़ में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए।
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव: 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए। 70 सीटों वाली विधानसभा में BJP ने 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा।
  3. पहलगाम में आतंकी हमला : अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को गहरा झटका दिया। 22 अप्रैल को हथियारबंद आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए। आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया था।
  4. ऑपरेशन सिंदूर : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया, जो 6 से 10 मई तक चला। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। 4 दिन में ही भारत के सामने पाकिस्तान सेना घुटने टेक दिए थे।
  5. एयर इंडिया फ्लाइट 171 दुर्घटना : 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 171 टेकऑफ के ठीक बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों इंजन फेल होने से विमान एक इमारत से टकरा गया, जिसमें 241 यात्रियों और चालक दल की मौत हो गई। इस हादसे में केवल एक ही यात्री बचा था।
  6. वक्फ (संशोधन कानून) 2025: वक्फ (संशोधन) अधिनियम ने मुस्लिम वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में क्रांतिकारी सुधार लाए। अगस्त 2024 में पेश बिल को मंजूरी मिलने के बाद, कानून ने वक्फ बोर्डों में गैर-मुस्लिम सदस्यों को अनिवार्य किया और संपत्तियों की पारदर्शिता बढ़ाई।
  7. स्पेशल इंटेंशिव रिवीजन (SIR) : चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) ने 2025 में मतदाता सूचियों को अपडेट करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरु हुए SIR को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। वहीं, सरकार का कहना है कि इससे लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई।
  8. बिहार विधानसभा चुनाव : नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव ने गठबंधन राजनीति का नया उदाहरण पेश किया। 6 से 11 नवंबर तक चले मतदान के बाद NDA ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। 67.13% रिकॉर्ड मतदान के बावजूद विपक्षी महागठबंधन बिखर गया।
  9. लाल किले के पास कार ब्लास्ट: 10 नवंबर, 2025 को दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में विस्फोट से राजधानी दहल गई। धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई और 20 से अधिक घायल हो गए। इसकी जांच में आतंकी साजिश का पता चला।
  10. इंडिगो फ्लाइट रद्द: 2025 के अंत में इंडिगो एयरलाइंस का संकट चरम पर पहुंचा, जब 8 दिनों में 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: बहराइच: रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड में सरफराज को फांसी की संजा, 9 अन्य को उम्रकैद, दुर्गा पूजा विसर्जन में हुई थी हिंसा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 December 2025 at 20:07 IST