अपडेटेड 7 August 2024 at 15:14 IST

उनके कारनामे से हम रोमांचित हैं, 140 करोड़ भारतीयों के दिल में विनेश चैंपियन हैं- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अयोग्य ठहराने से निराशा है, लेकिन वो देश के 140 करोड़ लोगों के दिलों में चैंपियन बनी हैं।

Follow :  
×

Share


राष्ट्रपति मुर्मू ने विनेश फोगाट का हौसलाब बढ़ाया। | Image: Facebook

Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक में कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने से पूरे देश में निराशा है। विनेश फोगाट पहले ही मेडल पक्का कर चुकी थी और बस गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले की तैयारी थी। हालांकि बुधवार को मुकाबले से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य करार दे दिया गया। इससे भारतीयों की उम्मीदों को तगड़ा झटका जरूर लगा है, लेकिन हर कोई विनेश फोगाट की तारीफ करते हुए उनके हौसले बढ़ाने की कोशिश में लगा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विनेश फोगाट की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने देश को देश को गौरवान्वित किया। अयोग्य ठहराने से निराशा है, लेकिन वो देश के 140 करोड़ लोगों के दिलों में चैंपियन बनी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा है, 'पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगट के असाधारण कारनामों ने हर भारतीय को रोमांचित किया है और देश को गौरवान्वित किया है। हालांकि हम सभी अयोग्य ठहराए जाने पर उनकी निराशा को व्यक्त करते हैं, लेकिन वे 1.4 बिलियन लोगों के दिलों में चैंपियन बनी हुई हैं। विनेश भारतीय महिलाओं की वास्तव में अथक भावना का प्रतीक हैं, और उनकी महान दृढ़ता और लचीलापन पहले से ही भारत के भविष्य के विश्व चैंपियनों को प्रेरित कर रहा है। मैं भविष्य में उनके लिए ढेर सारी उपलब्धियों की कामना करती हूं।'

PM मोदी ने बढ़ाया फोगाट का हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने विनेश को चैंपियनों में चैंपियन करार दिया। उन्होंने कहा, 'विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की हार दुख देती है। मैं चाहता हूं कि मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर सकूं जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आएं! हम सभी आपके साथ हैं।'

ओवर वेट के चलते विनेश फोगाट अयोग्य करार

कुश्ती के मैदान में भारत की पदक की उम्मीदों को बड़ा झटका तब लगा, जब पहलवान विनेश फोगाट को आज 50 किलोग्राम महिला कुश्ती मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश को स्वर्ण पदक के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से भिड़ना था। भारतीय ओलंपिक दल ने एक बयान में कहा कि 'ये खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है। रात भर टीम के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वो अपनी आगामी प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।'

यह भी पढ़ें: कुश्ती का फाइनल नहीं खेल पाएंगी विनेश फोगाट, ओलंपिक में अयोग्य घोषित

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 15:14 IST