अपडेटेड 15 March 2022 at 16:37 IST
World Consumer Rights Day 2022: क्यों मनाया जाता है विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस; जानें इसका इतिहास और महत्व
2022 World Consumer Rights Day: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है। इस साल एक विशेष थीम के तहत इसे मनाया जाता है।
World Consumer Rights Day: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन उपभोक्ता अधिकारों और जरूरतों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, ताकि उपभोक्ता सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने में सक्षम हो सके।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का इतिहास
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का इतिहास राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी से शुरू होता है। 15 मार्च, 1962 को उन्होंने उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे को संबोधित करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस को एक विशेष संदेश भेजा, ऐसा करने वाले वे पहले नेता थे। उपभोक्ता आंदोलन इस प्रकार 1983 में शुरू हुआ और हर साल इस दिन, संगठन उपभोक्ता अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण मुद्दों और अभियानों पर कार्रवाई करने का प्रयास करता है। बता दें, कोई भी आधिकारिक साइट से दुनिया भर में आयोजित विभिन्न घटनाओं और अभियानों की जांच कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Heat Wave Update : उत्तर भारत समेत Dellhi NCR में तेजी से बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव अलर्ट
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का महत्व
वैसे तो विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाता है। क्योंकि भारत के राष्ट्रपति ने उसी दिन ऐतिहासिक उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1949 के अधिनियम को स्वीकारा था। बता दें भारत में उपभोक्ताओं के अधिकार क्या हैं? उपभोक्ता अधिकार की परिभाषा 'सूचना का अधिकार' है ।
ये भी पढ़ें- Karnataka Hijab Row Verdict : याचिकाकर्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का खटखटा सकते हैं दरवाजा
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2022 की थीम
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर हल साल की थीम होती है, क्योंकि हर विश्व ग्राहक के लिए यह एक विशेष कार्यक्रम के समान है। हर साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है लेकिन हर साल यह दिवस एक विशेष थीम के अनुरूप बनाया जाता है। इस साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2022 की थीम है ‘फेयर डिजिटल फाइनेंस’।
ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: भारत ने OSCE में स्थिति को बताया 'गंभीर'; दोनों देशों में सीधी बातचीत का किया आह्वान
हर साल 15 मार्च को उपभोक्ता आंदोलन और विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस उपभोक्ता अधिकारों और जरूरतों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 15 March 2022 at 16:36 IST