ओडिशा के बालासोर में रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म

ओडिशा के बालासोर जिले में 21 वर्षीय एक महिला के साथ उसके रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जब उसका पति नशे में था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

 
Follow :
महिला से दुष्कर्म | Image: Pixabay

ओडिशा के बालासोर जिले में 21 वर्षीय एक महिला के साथ उसके रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जब उसका पति नशे में था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार शाम को जालेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुयी। यह घटना शनिवार शाम को जालेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुयी।

जलेश्वर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दिलीप कुमार साहू ने कहा, ‘पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। महिला की चिकित्सीय जांच पहले ही हो चुकी है।’ उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 16 March 2025 at 21:36 IST