ममता की करीबी TMC सांसद सुष्मिता देव थामेंगी BJP का दामन? इस्तीफे के बाद असम CM हिमंता से मुलाकात का VIDEO आया सामने; पक रही नई खिचड़ी!

TMC की एक और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के तुरंत बाद सुष्मिता देव की असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ मुलाकात की वीडियो सामने आई है, जिसने हलचल बढ़ा दी है।

 
Follow :

पश्चिम बंगाल पूर्व मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। TMC की एक और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता देव ममता की बेहद करीबी मानीं जातीं थी, मगर आज उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया। मगर इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर ममता बनर्जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है। इस्तीफे के तुरंत बाद सुष्मिता देव की असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ मुलाकात का वीडियो सामने आई है। 

ममता बनर्जी को एक सप्ताह के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है। TMC के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय के इस्तीफे के बाद अब सुष्मिता देव ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों राज्यसभा सांसद के इस्तीफों ने TMC में हलचल मचा दी है और ममता बनर्जी की पार्टी के अंदर चल रही कलह एक फिर खुलकरा सामने आ गई है। अब उनके नेतृत्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

June 10, 2026

इस्तीफे का बाद असम CM से मिलीं सुष्मिता देव

सूत्रों के मुताबिक, अंदरखाने यह भी चर्चा है कि सुष्मिता देव बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। इस्तीफे के तुरंत बाद सुष्मिता देव की असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात करने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों नेता हंसते हुए और घुल-मिलकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि सुष्मिता देव जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम सकती हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक दोनों ओर से कोई आधाकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

June 10, 2026

ममता के करीबी मानी जाती हैं सुष्मिता देव

TMC सूत्रों के मुताबिक सुष्मिता देव लंबे समय से पार्टी के अंदरूनी कलह और कुछ फैसलों से नाराज चल रही थीं। उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। सुष्मिता देव पूर्वोत्तर राज्यों में TMC की चेहरा रही हैं और असम-त्रिपुरा समेत क्षेत्रीय राजनीति में उनकी अच्छी पहुंच मानी जाती है।

हार के बाद कांग्रेस का छोड़ा था साथ

टीएमसी से पहले सुष्मिता देव कांग्रेसी थीं। सुष्मिता देव पहले असम के सिलचर से कांग्रेस की लोकसभा सांसद थीं। साल 2019 के चुनाव में हार के बाद पार्टी छोड़कर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। उन्होंने पार्टी में तेजी से तरक्की की और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनीं। बाद में टीएमसी ने उन्हें राज्यसभा भी भेज दिया।

यह भी पढ़ें: 'बंगाल को अलग देश और खुद को प्रधानमंत्री समझ रही थी, अब सजा मिलेगी तो...', ममता बनर्जी के घर CID की तलाशी पर बोलीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
 


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 12:11 IST