अपडेटेड 7 August 2023 at 12:27 IST

Shami Plant: क्यों की जाती है शमी पौधे की पूजा? जानें इसका कारण और महत्व

हिंदू धर्म में कई सारे पौधो को पूजनीय स्थान दिया गया है। इन्हीं में एक शमी का पौधा भी शामिल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शमी को क्यों पूजा जाता है और इसका क्या महत्व हैं? 

Follow :  
×

Share


Kyo Ki Jati Hai Shami Plant Ki Puja | Image: self

Kyo Ki Jati Hai Shami Plant Ki Puja: सनातन धर्म में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जिन्हें पूजनीय माना गया है और सुबह-शाम उनकी पूजा भी की जाती है। इन्हीं पौधों में एक शमी का पौधा भी शामिल है। हिंदू धर्म में इसे बेहद महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। साथ ही इसे भी तुलसी की तरह ही पूजा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शमी के पौधे की पूजा क्यों की जाती हैं और इसके पीछे क्या महत्व है? नहीं तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।     

स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....

  • क्यों की जाती है शमी के पौधे की पूजा?
  • वास्तु में शमी के पौधे की पूजा का क्या है महत्व?

क्यों की जाती है शमी के पौधे की पूजा?

धार्मिक मान्यताओं और रामायण में बताए गए के मुताबिक भगवान राम और रावण के बीच युद्ध शुरू होने से पहले राम जी ने शमी के पेड़ की पूजा की थी, जिसके बाद उनकी विजय हुई थी। वहीं इसके अलावा शमी का पत्ता भगवान शिव को बेहद प्रिय है इसे वे प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा शमी के पौधे को शनिदेव से भी जोड़ा गया है। कहते हैं कि इस पौधे की पूजा करने से शनिदोष का प्रभाव कम होता है। इसलिए लगभग हर हिंदू घर में शमी के पौधे की पूजा की जाती है। 

वास्तु में शमी के पौधे की पूजा का क्या है महत्व?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक शमी का पौधा बहुत ही शुभ होता है इसे लगाने से घर में पॉजिविटी आती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनिदोष है तो उसे अपने घर में शमी का पौधा लगाकर प्रत्येक शनिवार के दिन उसका पूजन करना चा​हिए। ऐसा करने पर शनिदोष का प्रभाव कम होने लगता है। 

यह भी पढ़ें... Tijori Upay: सावन में कर लें तिजोरी से जुड़ा ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Tulsi Ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं तुलसी का रस, इन बीमारियों में होता है इस्तेमाल

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 7 August 2023 at 12:26 IST