अपडेटेड 12 June 2025 at 21:19 IST

Air India Plane Crash: कौन है इकलौता शख्स? जो अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत के मुंह से बच निकला

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में इकलौत शख्स विश्वास कुमार जिंदा बचे हैं। उनके कुछ चोटें जरूर आई हैं, उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Follow :  
×

Share


Ahmedabad plane crash survivor Vishwas Kumar | Image: ANI

Air India Plane Crash: एक कहावत है, 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई', इसका अर्थ ही है कि जिसकी रक्षा भगवान करते हैं उसे कोई मार नहीं सकता है। अहमदाबाद में हुई दुखद विमान हादसे में एक शख्स जिंदा बचा है। घटना के समय विमान में क्रू मैंबर्स सहित 242 यात्री सवार थे।

विमान हादसे के जिंदा बचे शख्स का नाम विश्वास कुमार है, जो एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए थे। हादसे में उनके सर और शरीर पर कुछ चोटें जरूर आई हैं। वो खुद पैदल चलकर एंबूलेंस में तक गए। जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

विमान हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार

विमान हादसे के बाद से विश्वास कुमार के एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग उनसे पूछ रहे हैं कि वो कहां थे तो वो जवाब दे रहे हैं कि प्लेन में था। इतने भयानक हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार को देखकर लोग अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल हकीकत यही है कि इस दुखद विमान हादसे में सिर्फ एक शख्स विश्वास कुमार जीवित बचे हैं।

एयर इंडिया के विमान में सवार थे 242 यात्री

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय रूपाणी की पत्नी 6 महीने से लंदन में थीं। बताया जा रहा है कि उनको वापस लाने के लिए ही वो वहां जा रहे थे। इसके लिए वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 में सवार हुए थे। यह फ्लाइट आज (12 जून) दोपहर करीब 1.40 बजे टेक ऑफ के कुछ मिनटों बाद ही भयावह हादसे का शिकार हो गई।

इसे भी पढ़ें: 600 फीट की ऊपर प्लेन फिर भी लैंडिंग गियर डाउन क्यों? बोले पूर्व पायलट

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 12 June 2025 at 21:19 IST