शराब घोटाले में पूछताछ, जलबोर्ड घोटाले में रेड,कौन हैं विभव कुमार? जिनपर लगा स्वाति की पिटाई का आरोप

स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट के आरोपी विभव कुमार 2015 में केजरीवाल के निजी सचिव बने। जल बोर्ड घोटाले से शराब घोटाले तक उनका नाम चर्चा में आया।

 
Follow :
अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार | Image: PTI

वआम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ये कहकर सनसनी फैला दी है कि मुख्यमंत्री हाउस में कथित तौर पर उनके साथ मारपीट हुई है। मारपीट का आरोप केजरीवाल के सरकारी आवास में उनके निजी सचिव विभव कुमार पर लगा है। घटना का खुलासा एक सीपीआर कॉल से हुआ है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्वाति मालीवाल ने सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे PCR को कॉल किया, जिसमें उन्होंने विभव कुमार पर मारपीट करने क आरोप लगाए हैं।

दिल्ली नॉर्थ डीसीपी मनोज मीणा बताते हैं कि सुबह 9:34 बजे पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट की गई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं। सूत्र बता रहे हैं कि स्वाति मालीवाल ने पहली कॉल में किसी और का नाम लिया था, जबकि दूसरी कॉल में सिर्फ विभव का नाम किया। हालांकि अभी पहले नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इधर, अभी विभव कुमार के नाम आने से दिल्ली की सियासत भड़क उठी है।

कौन हैं विभव कुमार?

विभव कुमार 2015 में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने। केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पहले भी विवादों में रह चुके हैं। विभव कुमार पर 2007 में नोएडा में अपने साथियों के साथ मिलकर कथित रूप से मारपीट का आरोप लगा था। नोएडा में विकास प्राधिकरण में तैनात महेश पाल नामक व्यक्ति ने आरोप लगाए थे कि विभव कुमार ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता, एक लोक सेवक को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोका, उसे गाली और धमकी दी थी। इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल की तरफ से भी एक्शन हुआ था। मार्च में विभव कुमार को मुख्यमंत्री के निजी सचिव के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

उसके पहले दिल्ली जल बोर्ड घोटाले से लेकर शराब घोटाले तक विभव कुमार का नाम चर्चा में आया था। दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने पूछताछ की थी। उसके बाद जल बोर्ड घोटाले में ED ने विभव कुमार के ठिकानों पर रेड की थी। फिलहाल स्वाति मालीवाल  की तरफ से विभव कुमार पर नए आरोप लगे हैं, जिससे पर सियासत तेज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: बांसुरी स्वराज का अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 13 May 2024 at 15:02 IST