अपडेटेड 22 November 2023 at 19:22 IST
Kartik Purnima: 26 या 27 नवंबर कब रखा जाएगा कार्तिक पूर्णिमा व्रत? क्या है महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त
Kartik Purnima को हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है, लेकिन इस बार इसकी डेट को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन है क्योंकि यह दो दिन पड़ रहा है।
Kab Hai Kartik Purnima: कार्तिक माह की पूर्णिमा बेहद खास महत्व माना जाता है। वैसे तो सालभर में 12 पूर्णिमा आती है, लेकिन कार्तिक महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और सत्यव्रत की उपासना की जाती है। ऐसा करने पर जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, लेकिन इस बार इसकी डेट को लेकर लोगों में थोड़ी कंफ्यूजन देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इस बार कार्तिक पूर्णिमा का व्रत किस दिन रखा जाएगा।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कार्तिक पूर्णिमा का महत्व क्या है?
- 26 या 27 कब रखा जाएगा कार्तिक पूर्णिमा का व्रत?
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व क्या है?
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से सैकड़ों पवित्र स्नान के बराबर फल की प्राप्ति होती है और सभी जन्मों के पाप धुल जाते हैं।
26 या 27 कब रखा जाएगा कार्तिक पूर्णिमा का व्रत?
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर की दोपहर 3 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी और 27 नवंबर की दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा व्रत 27 नवंबर 2023 सोमवार के दिन रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें... Dev Uthani Ekadashi: आप भी बजाते हैं देवउठनी एकादशी पर थाली, तो जान लें इसकी वजह और महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में इन दोनों ही योगों में पूजा करना बहुत ही शुभ रहेगा।
- पहला शुभ मुहूर्त- शिव योग- इस दिन शिव योग बन रहा है, जो पूर्णिमा तिथि की शुरुआत से रात के 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
- दूसरा शुभ मुहूर्त- सर्वार्थ सिद्धि योग- यह संयोग दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा जो पूरी रात रहेगा।
वहीं अगर इस दिन पवित्र स्नान का शुभ समय सुबह 5 बजकर 32 मिनट से सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा और दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 24 मिनट से शाम 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें... Dev Uthani Ekadashi: करने जा रहे हैं देवउठनी एकादशी का व्रत? तो जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो पूजा रहेगी अधूरी
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 November 2023 at 19:21 IST