अपडेटेड 30 October 2023 at 20:00 IST

सुबह या शाम.., कपूर जलाना कब होता है लाभकारी? जानिए सही समय

Puja Tips: अगर आप भी पूजा करते समय कपूर जलाते हैं तो आपको ये बातें जरूर जाने लेनी चाहिए।

Follow :  
×

Share


कपूर (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Tips For Camphor: कहते हैं जिस घर में विधि-विधान के साथ रोजाना सुबह-शाम पूजा (Puja) की जाती है वहां देवी-देवता वास करते हैं। पूजा करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूजा-पाठ के दौरान इस्तेमाल की जाने सामग्रियों का अपना एक विशेष महत्व होता है। जैसे किसी भी पूजा में कपूर (Camphor) को एक विशेष स्थान दिया गया है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • क्या पूजा के समय आप भी जलाते हैं कपूर? 
  • जानिए कपूर जलाने का सही समय
  • कपूर जलाने से होते हैं कई लाभ

ज्योतिश शास्त्र के अनुसार पूजा में कपूर के इस्तेमाल को घर में सुख-शांति लाने वाला माना गया है। माना जाता है कि इससे नकारात्मकता (Negativity) ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन कई लोगों को पता नहीं होता कि कपूर का इस्तेमाल कब करना चाहिए। चलिए जानते हैं कपूर जलाने के सही तरीके और समय के बारे में। 

कपूर जलाने का सही समय

अगर आप जानना चाहते हैं कि कपूर को जलाने का सही समय क्या है तो शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में कपूर जलाना सबसे सही माना गया है। इस समय कपूर जलाना बेहद लाभकारी होता है। आप शाम की पूजा के बाद आरती के दौरान कपूर जला सकते हैं। लेकिन अगर आपने सुबह की पूजा के वक्त कपूर जला लिया है तो आपको इसके बाद कपूर नहीं जलाना चाहिए। 

पीतल के बर्तन में जलाएं कपूर 

अगर आप चाहते हैं कि कपूर को जलाने का लाभ आपको और घर-परिवार को मिले तो आपको उसे पीतल के बर्तन या दीपक में जलाना चाहिए। तभी आपको इसे जलाने का उचित लाभ मिलेगा। 

मिट्टी के बर्तन में न जलाएं कपूर 

कोशिश करें कि आप कपूर को पीतल के पात्र में ही जलाएं। इसके अलावा कपूर को कभी भी मिट्टी के बर्तनों में जलाने से बचें, अन्यथा आपको इसका विपरित परिणाम झेलना पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें : Karwa Chauth: मेहंदी का कलर करना है डार्क तो आजमा लें ये नुस्खे, कई दिनों तक नहीं उतरेगा रंग

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 30 October 2023 at 19:49 IST