'70 साल में जो कांग्रेस नहीं कर पाई, PM मोदी ने उससे 110% ज्यादा कर दिखाया...', सीएम धामी का राहुल गांधी पर प्रहार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में नागरिकों का विश्वास बढ़ा है और भारत का तिरंगा शान से लहरा रहा है।

 
Follow :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि देश में आज तिरंगा शान से लहरा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम नागरिकों का विश्वास फिर से मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी का राहुल गांधी पर प्रहार  

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके 'युवराज' राहुल गांधी को यह बात पच नहीं रही है कि एक सामान्य परिवार में जन्मा व्यक्ति देश का नेतृत्व कैसे कर रहा है। कांग्रेस की मानसिकता ऐसी बन चुकी है कि वे देश की सत्ता पर केवल अपने परिवार का ही अधिकार मानते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले देश की सत्ता जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और रिमोट कंट्रोल से चलने वाले मनमोहन सिंह के हाथों में रही। गांधी परिवार हमेशा यह मानता रहा है कि उनके अलावा इस देश को कोई और नहीं चला सकता।

मोदी जी ने देश को एक सौ दस परसेंट आगे कर दिया 

धामी ने आगे कहा कि आज संसद और देश दोनों लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुसार चल रहे हैं, जो राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को पसंद नहीं आ रहा है। कांग्रेस पार्टी इस बात से परेशान है कि जिन कामों को वे पिछले साठ-सत्तर वर्षों में दस प्रतिशत भी पूरा नहीं कर पाए, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उससे कहीं अधिक तेजी और सफलता के साथ देश को आगे बढ़ाते हुए सौ प्रतिशत से ज्यादा कर दिखाया है। आज देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें - करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
 

 

 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 10 October 2026 at 20:45 IST