अपडेटेड 28 February 2026 at 19:05 IST
West Bengal में कटे 5 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम, चुनाव आयोग ने जारी की SIR के बाद फाइनल वोटरलिस्ट, जानें अब कुल कितने वोटर?
West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में SIR के बाद नई वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। 28 फरवरी 2026 तक राज्य में कुल 7,04,59,284 वोटर हैं। पढ़ें चुनाव आयोग ने का ताजा अपडेट।
West Bengal voter list: भारत निर्वाचन आयोग (EC) ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) पूरा करने के बाद राज्य की संशोधित वोटर लिस्ट जारी की है। 28 फरवरी 2026 तक राज्य में कुल 7,04,59,284 वोटर हैं। इस प्रक्रिया में फॉर्म 7 के तहत 5,46,053 मतदाताओं के नाम हटाए भी गए हैं।
बंगाल में अभी कितने वोटर्स हैं?
बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि SIR के बाद राज्य में अभी कुल वोटर्स की संख्या 7,04,59,284 है। उन्होंने बताया कि बंगाल में 60 लाख से ज्यादा लोग अब भी विचाराधीन श्रेणी में हैं। हालांकि SRI के बाद बनी मतदाता सूची में उनके नाम शामिल किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से वोटरलिस्ट से करीब 66 लाख नाम हटाए जाने की संभावना है।
बांकुड़ा में सबसे ज्यादा 1.18 लाख वोटरों के नाम कटे
चुनाव आयोग की जारी लिस्ट के मुताबिक, बांकुड़ा में सबसे ज्यादा 1.18 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके बाद उत्तरी कोलकाता, नादिया जिले और अलीपुरद्वार में सबसे ज्यादा वोटरों के नाम काटे गए हैं। अलीपुरद्वार में 1,02,835 नाम हटाए गए हैं। कई जिलों में अपडेट लिस्ट सार्वजनिक रूप से लगा दी गई है। कई जिलों में अभी रिपोर्ट आना बाकी है। लेकिन अंतिम रिपोर्ट चुनाव आयोग ने निर्दिष्ट पोर्टल और मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन अभी अपलोड नहीं की है।
किस वजह से काटे गए नाम?
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि खासतौर पर मृत्युदर, नाम में दोहराव, प्रवास और पता नहीं मिलने के कारण ये नाम हटाए गए हैं, हालांकि नए नाम उचित सत्यापन के बाद जोड़े गए। अलग अलग जिलों में चरणबद्ध तरीके से लिस्ट जारी की जा रही है, अधिकारियों के मुताबिक, 16 दिसंबर को जारी मसौदा मतदाता सूची में 7.08 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल थे जिन्हें तीन श्रेणियों में अलग अलग किया गया- ‘स्वीकृत’, ‘हटाए गए’ और ‘निर्णयाधीन/विचाराधीन’। मसौदा मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित हुई थी जिसके मुताबिक मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई है। मसौदा मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को इस आधार पर गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे कि उनके नाम अगस्त 2025 तक राज्य की मतदाता सूची में शामिल हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 28 February 2026 at 18:47 IST