बंगाल में बड़ा खेला, ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल सिंबल तो ऋतब्रत को लिफाफा, दोनों पार्टिंयों का क्या होगा नाम? उपचुनाव से पहले EC का बड़ा फैसला
चुनाव आयोग के फैसले के मुताबिक, अब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस समूह को ममता 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' के नाम से जाना जाएगा और सिंबल फुटबॉल खिलाड़ी आवंटित किया गया है। साथ ही इस पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा में एक मान्याता प्राप्त राजनीतिक दल के रूम में माना जाएगा
- भारत
- 3 min read
बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के दो फाड़ होने के बाद दोनों गुट को अलग-अलग पार्टी के नाम से मान्यता मिल गई है। एक गुट का नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं तो दूसरे गुट का ऋतब्रत बनर्जी। चुनाव आयोग ने उपचुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है और दोनों पार्टियों को सिंबल अलॉट कर दिया है।
बंगाल में बड़ा खेला हो गया है। भारत के निर्वाचन आयोग ने (ECI) ने आज शुक्रवार 18 सितंबर को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और सिंबल अलॉट कर दिया है। बता दें कि एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया था। इसके तहत तृणमूल के दोनों गुटों को 6 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी का नाम अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और उसके फूल और घास सिंबल का प्रयोग करने पर रोक लगा दी थी।
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को क्या मिला?
चुनाव आयोग के फैसले के मुताबिक, अब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस समूह को ममता 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' के नाम से जाना जाएगा और सिंबल फुटबॉल खिलाड़ी आवंटित किया गया है। साथ ही इस पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा में एक मान्याता प्राप्त राजनीतिक दल के रूम में माना जाएगा उधर, चुनाव आयोग ने अरूप रॉय के नेतृत्व वाले समूह को डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस नाम दिया है जबकि सिंबल 'लिफाफा' प्रदान किया गया है। साथ ही इसे पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा में एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के रूप में जाना जाएगा।
फैसले पर ऋतब्रत बनर्जी ने क्या कहा?
चुनाव आयोग ने अपने फैसले में कहा कि अरूप रॉय (याचिकाकर्ता) के नेतृत्व वाले और ममता बनर्जी (प्रतिवादी) के नेतृत्व वाले दोनों समूहों में से किसी को भी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नाम का प्रयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। टीएमसी के पार्टी नाम और चिन्ह पर चुनाव आयोग के फैसले पर पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता रितब्रता बनर्जी ने कहा कि हम सामूहिक रूप से निर्णय लेते हैं, हमने कल रात ही लोगों से संपर्क करना शुरू किया और आज सुबह एक वर्चुअल बैठक हुई। हमने तीन प्राथमिकताएं प्रस्तुत की थीं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 September 2026 at 14:31 IST