अपडेटेड 8 August 2024 at 12:16 IST

BIG BREAKING: पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतीम सांस

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्‍यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। लंबी बीमारी से जूझ रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर अंतीम सांस ल

Follow :  
×

Share


Buddhadeb Bhattacharjee, ex-Bengal Chief Minister, dies in Kolkata at 80 | Image: X

Buddhadev Bhattacharya Dies: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्‍यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। लंबी बीमारी से जूझ रहे  बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज सुबह  8 बजकर 20 मिनट पर अंतीम सांस ली। वो 80 वर्ष के थे। उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने उनके निधन की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक भट्टाचार्य वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी मीरा और बेटी सुचेतना हैं। माकपा नेता भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे।

बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में दिक्कत थी। इसी वजह से जुलाई में ही उन्‍हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। वो सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। कुछ समय बाद उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई थी और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

 बुद्धदेव भट्टाचार्य का परिचय

भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे। वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी रह चुके थे। बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म एक मार्च 1944 को उत्तरी कोलकाता में हुआ था।

उन्होंने कोलकाता के प्रतिष्ठित प्रेसीडेंसी कॉलेज से बंगाली साहित्य की पढ़ाई की थी और बंगाली (ऑनर्स) में बीए की डिग्री ली थी। वह बाद में सीपीआई (एम) से जुड़ गए थे। उन्हें सीपीआई की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव बनाया गया थे, जिसका बाद में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया में विलय हो गया था।

माकपा के वरिष्ठ नेता ने वर्ष 2000 में पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति बसु से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। भट्टाचार्य वर्ष 2011 में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस से विधानसभा चुनाव हार गए थे और माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे का राज्य में 34 साल लंबा शासन उसी वर्ष समाप्त हो गया था। बुद्धदेव भट्टाचार्य के कार्यकाल के दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर आंदोलन चलाए गए थे।

इसे भी पढ़ें- नशीला बिस्किट खिला मोईद खान-राजू खान करते थे रेप, VIDEO भी बनाया; अयोध्या गैंगरेप में बड़ा खुलासा
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 10:51 IST