West Bengal: कौन कर रहा बंगाल को दहलाने की साजिश? बीरभूम में भारी मात्रा में देसी बम मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक तालाब के किनारे दर्जन से अधिक देसी बम बरामद किए गए, जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच में जुट गई है।

Follow :  
×

Share


पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भारी मात्रा में देसी बम मिलने से दहश | Image: ANI

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से भारी मात्रा में देशी बम मिलने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि बीरभूम जिले के मल्लारपुर पुलिस स्टेशन के कोड गांव में एक तालाब के किनारे देसी बम बरामद किए गए। पुलिस जांच कर रही है और इलाके को घेर लिया गया है। वहीं, भारी मात्रा में बस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। साजिश की आशंका के बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, बम मिलने के बाद इलाके में सुरक्षा सख्त कर दिया गया है।

भारी मात्रा में देसी बम किए गए बरामद

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से भारी मात्रा में देशी बम बरामद किए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब दर्जन से अधिक देशी बम एक तालाब के किनारे मौजूद है। बस की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और इलाके को घेर लिया।

बम मिलने के बाद गांव में मचा हड़कंप

बीरभूम जिले के मल्लारपुर गांव में बम मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इतने बड़े पैमाने पर बम मिलने के बाद किसी बड़े साजिश की आशंका बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। वहीं, बम मिलने के बाद इलाके में सुरक्षा सख्त कर दिया गया है। 

जांच में जुटी पुलिस

बम मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना को पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, कि कही इस बम के द्वारा किसी बड़े घटना को अंजाम देने की कोशिश तो नहीं थी। हालांकि, पुलिस की तरफ से भारी मात्रा में बम मिलने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। 

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 22 May 2026 at 17:56 IST