West Bengal: मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा, खुला हुआ था रेलवे फाटक, तेज रफ्तार ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर; 3 की मौके पर मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हुई है।

 
Follow :
West Bengal: मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा, खुला हुआ था रेलवे फाटक, तेज रफ्तार ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर; 3 की मौके पर मौत | Image: AI

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, कई अन्य घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक निजी स्कूल बस रेलवे गेट पार कर रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और हादसा हो गया। वैन के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में रेलवे की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है। ट्रेन आते समय फाटक बंद नहीं किया गया था।

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले एक अप लाइन ट्रेन गुजरने तक रेलवे फाटक बंद था। उसके बाद फाटक खोल दिया गया, लेकिन दूसरी लाइन से ट्रेन आने के बावजूद फाटक खुला रहने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद रेलवे के गेटमैन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले कर्णसुबर्ण ब्लाक अस्पताल पहुंचाया गया।

पूर्वी रेलवे ने मुर्शिदाबाद की इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे की ओर से एक विशेष जांच दल भेजा जा रहा है। पूर्वी रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अभी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। गेटमैन मौके पर मौजूद था या नहीं, और यदि था तो उसकी भूमिका क्या थी, इन सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। 

डरावना VIDEO आया सामने

हादसे में स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए हैं। घटनास्थल से सामने आया एक वीडियो इसकी गवाही दे रहा है कि हादसा कितना भीषण था। वीडियो में स्कूली वैन की भयावह स्थिति नजर आ रही है। रेलवे ट्रैक के पास स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़ भी देखी जा सकती है।

July 17, 2026


नशे में था गेटमैन

इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि रेलवे क्रॉसिंग का गेटमैन नशे की हालत में था और इसीलिए उसने समय पर गेट बंद नहीं किया। उनका कहना है कि इसी लापरवाही की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गेटमैन और उसके सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है। 

वहीं पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए 10 सदस्यों की एक विशेष टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। इस बीच हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों किनावजही ठप पड़ गई है। अधिकारी ने बताया है कि दुर्घटना के बाद पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल के अजीमगंज-कटवा सेक्शन में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

इसे भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: डोडा में आधी रात खूनी झड़प! SOG जवानों से सर्विस रिवॉल्‍वर छीनने की कोशिश में फायरिंग, आरिफ हुसैन हुआ ढेर; सेना ने संभाला मोर्चा
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 July 2026 at 10:11 IST