अपडेटेड 1 January 2025 at 00:33 IST

Happy New Year: नई उम्मीदों के साथ, New Year 2025 का स्वागत, जश्न में डूबा देश

नया साल 2025 नए संकल्पों, नई उर्जा, नई उमंग और नए उत्साह के साथ अपनी बांहे खोले खड़ा है। भारत में नए साल का स्वागत करने के लोगों का जोश हाई रहता है।

Follow :  
×

Share


नई उम्मीदों के साथ, New Year 2025 का स्वागत | Image: Republic

Welcome 2025: दुनियाभर में नए साल 2025 का शानदार आगाज हो गया है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दुबई समेत दुनिया भर के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिए भारत के तमाम शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुरक्षा सुनि‍श्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से लेकर चेन्नई तक लोग जश्न में डूबे हैं।

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में टाइम जोन अलग होने के कारण हर देश में अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न शुरू होता है। भारत से पहले दुनिया के 41 देश नया साल मनाते हैं। भारत में भले ही नए साल के स्वागत के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ता है, लेकिन लोगों का जोश पूरी तरह से हाई रहता है।

नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबई के गट्वे ऑफ इंडिया, जुहू चौपाटी, गिरगाव चौपाटी पर हजारों लोग इकठ्ठा हुए। मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के लिए 14 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं। पहाड़ी इलाकों में नए साल के जश्न को लेकर सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एक तरफ श्रीनगर में क्लाक टावर पर नए साल की पूर्व संध्या पर जबरदस्त हलचल देखने के मिली, तो वही दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में लोगों ने इस साल आखिरी सूरज को विदायी दी।

न्यूजीलैंड में सबसे पहले जश्न

न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत अलग-अलग देशों में लोगों ने 2025 का स्वागत शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में साल 2025 ने सबसे पहले दस्तक दी है। इस दौरान लोगों ने देश के सबसे ऊंचे स्काई टॉवर से रंग-बिरंगी आतिशबाजी व अन्य स्थान पर आयोजित लाइट शो का लुत्फ उठाया। दक्षिण प्रशांत महासागर के देशों में नए साल का सबसे पहले आगाज होता है। दुनिया भर के अन्य शहर स्थानीय संस्कृतियों और परंपराओं के साथ नए साल का स्वागत करने को तैयार हैं।

दुबई में, दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा में होने वाले वार्षिक आतिशबाजी शो में हज़ारों लोग इकट्ठा हुए हैं। ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका में भी लोग उत्साह के साथ नए साल का इंतजार कर रहे हैं।

मुंबई, हिमाचल से जम्मू कश्मीर तक... नए साल के जश्न में डूबा पूरा देशमुंबई, हिमाचल से जम्मू कश्मीर तक... नए साल के जश्न में डूबा पूरा देश

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 January 2025 at 00:33 IST