Weather: मौसम का यू-टर्न... दिल्ली, यूपी समेत अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी जमकर बारिश; जानें अपने शहर का हाल
Weather: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 28 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में तेज आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Weather: उत्तर प्रदेश में कुदरत के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां सूरज की तपिश झुलसा रही है, वहीं दूसरी ओर बादलों की आवाजाही और धूल भरी आंधी ने मौसम का रुख पलट दिया है। सोमवार शाम से ही प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले कुछ दिन यूपी वासियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान आंधी और वज्रपात की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 28 अप्रैल से 2 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार काफी तेज रह सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 1 मई तक आंधी और छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में दो चक्रवाती वेव एक्टिव हैं। एक पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर और दूसरा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर। इन्हीं मौसमी सिस्टमों के कारण राज्य में अस्थिरता बनी हुई है।
इन जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी
IMD ने खराब मौसम को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़। वहीं आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, झांसी और ललितपुर भी शामिल है। इसके अलावा संभल और अलीगढ़ में भी येली अलर्ट जारी है।
13 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी
आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन रहेगा। 28 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार, राजस्थान और दिल्ली समेत कुल 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 28 April 2026 at 07:55 IST