अपडेटेड 7 February 2026 at 08:33 IST
Weather Update: दिल्ली में धूप के साथ ठंडी हवाएं, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
Weather Update: दिल्ली में आज धूप खिली रहेगा लेकिन सर्दी का अहसास होगा। वहीं IMD ने आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है। जानें आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा?
Weather Today: दिल्ली-NCR में मौसम आज लगभग साफ रहेगा। दिन में गुनगुनी धूप निकलेगी, लेकिन ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सर्दी पूरी तरह कम नहीं हुई। IMD ने पोस्ट कर लिखा कि, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से वेस्टर्न हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
इन राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर
दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 9 से 11 फरवरी के बीच प्रभावी होगा। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी को कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में आज भी कई जगहों पर हल्की बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश में 8 फरवरी तक घने कोहरे की चेतावनी है, साथ ही ठंड अभी जारी है। उत्तराखंड में भी 7-8 फरवरी को घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि 9-11 फरवरी में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
जानें आपके शहर का तापमान
दिल्ली: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 10°C
मुंबई: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 20°C
कोलकाता: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 13°C
चेन्नई: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 21°C
लखनऊ: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 11°C
पटना: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 11°C
रांची: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 10°C
भोपाल: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 10°C
जयपुर: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 14°C
शिमला: अधिकतम 18°C, न्यूनतम 07°C
नैनीताल: अधिकतम 16°C, न्यूनतम 06°C
वहीं, राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। जयपुर मौसम विभाग ने बताया कि सुबह-शाम शीतलहर जारी रहेगी। सीकर में देश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से सक्रिय होगा। उत्तर प्रदेश में भी सुबह शाम ठंडी हवाओं से तापमान गिरा है और कोहरा भी देखा जा रहा है। बिहार में दिन में धूप से ठंड कम हुई, लेकिन सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 08:33 IST