Today Weather: UP-बिहार में छाया कोहरा, पंजाब-हरियाणा में बारिश; जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
Today Weather Update 31st January 2025: आइए जानते हैं कि आज उत्तर भारत के राज्यों का मौसम कैसा रहेगा।
Today's Cold Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। दिल्ली में लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है जिस कारण लोगों ने दिन के समय स्वेटर पहनना बंद सा कर दिया है। हालांकि रात के समय अब भी दिल्लीवालों को ठंड परेशान कर रही है। वहीं, देश में कई जगहों पर ठंड बढ़ रही है तो कई इलाके ऐसे भी है जहां तापमान लगातार बढ़ने के कारण गर्मी में भी इजाफा हो रहा है। कई राज्यों में घने कोहरे और हल्की ठंडी हवाओं का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जान लेते हैं कि आज का मौसम किस राज्य में कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के चलते दिल्ली में प्रदूषण लेवल भी बढ़ रहा है। जिसकी वजह से गुरुवार को यहां ग्रैप-3 दोबारा लागू कर दिया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर दिल्ली समेत अन्य मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। इसलिए दिल्लीवालों को फिलहाल बदलते मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए।
इन राज्यों में बारिश
आईएमडी की मानें तो पंजाब, हरियाणा, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं, सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में 24 घंटे बाद दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है। वहीं, 1 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अन्य राज्यों में घने कोहरे के छाए रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आने वाले मौसमी बदलाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
पहाड़ों में बर्फबारी जारी
मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे मैदानी इलाकों में मौसम बदल रहा है, वैसे-वैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला भी हल्का होने लगा है। मौसम विभाग ने कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का संगम देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, इन राशियों के लिए कैसा रहेगा जनवरी महीने का आखिरी दिन? पढ़ें आज का राशिफल
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 31 January 2025 at 07:38 IST