Weather Update: दिल्ली में उमस-गर्मी से बुरा हाल, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD का बड़ा अपडेट
Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। आइए जानते हैं मौसम पर आईएमडी का हालिया अपडेट क्या है।
Weather Update: जहां देशभर के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्य उमसभरी गर्मी से परेशान हैं। इन राज्यों में रुक-रुककर हो रही बारिश से उमस और गर्मी बढ़ रही है, जिस कारण लोग काफी परेशान हैं। हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां मूसलाधार बारिश के कारण न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है बल्कि बारिश से इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालत भी बना गए हैं। इन सभी परिस्थितियों के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है।
दिल्ली में कब होगी राहत की बारिश?
दिल्ली में रुक-रुककर हो रही बारिश से लोग काफी परेशान हैं। रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने के कारण कुछ देर तक मौसम सुहाना बना रहा लेकिन इसके बाद उमसभरी गर्मी से लोगों को दो-चार होना पड़ा। वहीं सोमवार को दिल्ली में छिटपुट से हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 30 जुलाई से एक अगस्त तक अच्छी-खासी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में अगर आज दिल्ली में बारिश होती है तो लोगों को उमस और गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
इन राज्यों में होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिस कारण यहां रहने वाले लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। यहां गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी भागों, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है।
यहां भारी बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को ओडिशा, मध्य प्रदेश, गोवा और कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत राजस्थान में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है। जिस कारण यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
इसके अलावा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक,पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और सिक्किम में आज भारी बारिश होने की उम्मीद है। इन राज्यों के कई इलाकों में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 July 2024 at 07:51 IST